
Dhanbad. धनबाद के वासेपुर का आतंकी कनेक्शन सामने आया है. खुफिया सूचना मिलने के बाद झारखंड एटीएस की एक बड़ी टीम वासेपुर में छापेमारी कर रही है.एटीएस के एसपी ऋषभ झा खुद टीम को लीड कर रहे हैं. वे फिलहाल धनबाद में ही मौजूद हैं. आतंकी संगठन से धनबाद के कुछ युवकों के द्वारा संबंध सामने आने के बाद झारखंड एटीएस की एक बड़ी टीम ने धनबाद में वासेपुर सहित 15 लोकेशन पर एक साथ छापेमारी कर रही है.
वासेपुर के नूर मस्जिद वाले इलाके में छापेमारी के दौरान दो उम्दा किस्म के पिस्तौल, कारतूस के साथ-साथ भारी मात्रा में प्रतिबंधित लिटरेचर और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद किए गए हैं. जहां छापेमारी हो रही है, वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.अब तक छापेमारी में कुल छह संदिग्धों को डिटेन किया गया है. डिटेल किए गए सभी युवक संदिग्ध आतंकी संगठन से डार्क वेब के जरिए जुड़े हुए थे. एटीएस एसपी ऋषभ झा और उनकी पूरी टीम डिटेन किए गए युवकों से पूछताछ कर रही है.
