Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Terrorists arrested in Bengal: पाकिस्तान नियंत्रित आतंकी संगठन का संदिग्ध सदस्य बंगाल से गिरफ्तार, बांग्लादेश जाने का बना रहा था योजना
    Crime

    Terrorists arrested in Bengal: पाकिस्तान नियंत्रित आतंकी संगठन का संदिग्ध सदस्य बंगाल से गिरफ्तार, बांग्लादेश जाने का बना रहा था योजना

    News DeskBy News DeskDecember 22, 2024Updated:December 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kolkata. कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकी संगठन के एक संदिग्ध सदस्य को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में रविवार को गिरफ्तार किया गया. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.

    अधिकारी ने बताया कि कश्मीर घाटी में प्रतिबंधित तहरीक-ए-मुजाहिदीन संगठन के सदस्य होने के संदेह में जावेद मुंशी को जम्मू-कश्मीर पुलिस और बंगाल पुलिस की एक संयुक्त टीम ने कैनिंग अस्पताल के पास से पकड़ा. उन्होंने बताया कि जावेद ने दावा किया कि वह निजी कारणों से कैनिंग कस्बे में अपने एक रिश्तेदार के घर गया था. जावेद घाटी में कथित तौर पर विध्वंसक गतिविधियों में शामिल रहा है और जम्मू-कश्मीर पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी.

    अधिकारी ने बताया कि तहरीक-ए-मुजाहिदीन को पाकिस्तान से नियंत्रित किया जाता है और घाटी, पाकिस्तान और बांग्लादेश में अन्य आतंकवादी संगठनों के साथ उसके संपर्क हैं. उन्होंने बताया कि जावेद के पास से ‘जिहादी साहित्य’ भी बरामद किया गया, जिसे स्थानीय लोगों को ‘तहरीक-ए-मुजाहिदीन’ जैसे संगठनों की विचारधारा से परिचित कराने और मुस्लिम युवकों को संगठन में भर्ती कराने का काम सौंपा गया था.

    Bank Minimum Balance: निजी क्षेत्र के बैंकों ने खातों में न्यूनतम जमा राशि कम होने पर  खाताधारकों से कमाये 4,949 करोड़ रुपये

    अधिकारी ने बताया, ‘हम जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर जांच कर रहे हैं कि क्या वह दक्षिण 24 परगना जिले में ‘स्लीपर सेल’ गिरोह बना रहा था. हम यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या वह आईईडी विशेषज्ञ है और उसके संपर्क में कौन-कौन थे.’

    अधिकारी ने बताया कि जावेद हाल ही में नेपाल गया था और वह बांग्लादेश होते हुए पाकिस्तान जाने की योजना बना रहा था. जावेद गुलशन हाउस नामक इमारत में रहता था. इसके मालिक ने दावा किया कि उन्हें पता था कि वह शॉल बेचता था और श्रीनगर का निवासी है, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि वह किसी आतंकवादी संगठन या अन्य गतिविधियों में संलिप्त है. उन्होंने बताया कि जावेद को अलीपुर अदालत में पेश करने के बाद 31 दिसंबर तक रिमांड पर भेज दिया गया है.

    Jharkhand: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा

    यह गिरफ्तारी हाल में आतंकवादी संगठन अंसार-अल-इस्लाम बांग्लादेश के आठ संदिग्ध सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद हुई है, जो पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी को पूर्वोत्तर राज्यों से जोड़ने वाले ‘चिकन नेक’ को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे. गिरफ्तार किए गए आठ लोगों में से दो मुर्शिदाबाद जिले के थे और बंगाल, केरल व असम पुलिस द्वारा पकड़े गए आठ लोगों के समूह का हिस्सा थे. गिरफ्तार किए गए आठ लोगों में से दो मुर्शिदाबाद जिले के थे तथा वे पश्चिम बंगाल, केरल और अस

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Terrorists arrested in Bengal: Suspected member of Pakistan controlled terrorist organization arrested from Bengal was planning to go to Bangladesh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Bank Minimum Balance: निजी क्षेत्र के बैंकों ने खातों में न्यूनतम जमा राशि कम होने पर  खाताधारकों से कमाये 4,949 करोड़ रुपये

    July 30, 2026

    Jharkhand: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा

    July 30, 2026

    Sravni Mela: CM हेमंत सोरेन ने श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को दीं शुभकामनाएं

    July 30, 2026
    Recent Post

    Bank Minimum Balance: निजी क्षेत्र के बैंकों ने खातों में न्यूनतम जमा राशि कम होने पर  खाताधारकों से कमाये 4,949 करोड़ रुपये

    July 30, 2026

    Jharkhand: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा

    July 30, 2026

    Sravni Mela: CM हेमंत सोरेन ने श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को दीं शुभकामनाएं

    July 30, 2026

    Income Tax Return: अबतक पांच करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल, कल तक आखिरी मौका

    July 30, 2026

    Sansad Monsoon session: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार 8वें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल, बैठक दो बजे तक के लिए स्थगित

    July 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group