Site icon Lahar Chakra

आईएएस पूजा सिंघल के मामले में ईडी के तत्कालीन उप-निदेशक की हुई गवाही

रांची . मनरेगा घोटाले की राशि की मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल से जुड़े मामले मे पीएमएलए कोर्ट में गवाही दर्ज की गई. ईडी की ओर से मामले में बुधवार को ईडी के तत्कालीन उप-निदेशक सुबोध कुमार की गवाही दर्ज की गई. गवाही पूरी होने के बाद बचाव पक्ष की ओर से जिरह भी किया गया.

ईडी मामले में अब तक 14 गवाहों को प्रस्तुत कर चुका है. गवाही के दौरान जेल में बंद पूजा सिंघल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित हुईं. अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 12 जुलाई निर्धारित की है. पूजा सिंघल 25 मई 2022 से जेल में हैं.

Exit mobile version