Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Ind Vs SA T20: सैमसन और तिलक के धमाकेदार शतक की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 138 रनों से हराया, चार मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम की
    Headlines

    Ind Vs SA T20: सैमसन और तिलक के धमाकेदार शतक की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 138 रनों से हराया, चार मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम की

    News DeskBy News DeskNovember 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Johanisburg. भारत ने संजू सैमसन और तिलक वर्मा की धमाकेदार नाबाद शतकीय पारियों की बदौलत शुक्रवार को यहां चौथे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 138 रन से जीत हासिल कर श्रृंखला 3-1 से अपने नाम की. सैमसन (नाबाद 109) और वर्मा (नाबाद 120) के बीच दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 210 रन की अटूट साझेदारी से भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट पर 283 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. यह भारत का टी20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक का विदेशी सरजमीं पर और दक्षिण अफ्रीकी धरती पर किसी भी देश द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है.
    अर्शदीप सिंह (20 रन देकर तीन विकेट) के शानदार शुरूआती स्पैल की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 10 रन पर चार विकेट गंवा दिये थे और फिर पूरी टीम 18.2 ओवर में 148 रन पर सिमट गई. मैच के दौरान कई रिकॉर्ड टूटे जिसमें सबसे खास रिकॉर्ड दो भारतीय बल्लेबाजों का एक ही टी20 अंतरराष्ट्रीय पारी में शतक जड़ना रहा. सैमसन और वर्मा ने दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 93 गेंद में बनी 210 रन की साझेदारी भारत के लिए इस प्रारूप में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी भागीदारी भी रही.
    हैदराबाद के 22 वर्षीय तिलक ने महज 47 गेंद में नौ चौके और 10 छक्के जड़े जिससे वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बने. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस युवा प्रतिभा को मौका देने के लिए अपने पसंदीदा बल्लेबाजी स्थान को छोड़ने का फैसला किया जो उनकी नेतृत्व क्षमता दिखाता है.
    पहले मैच में शानदार शतक जड़ने वाले सैमसन ने 56 गेंद का सामना करते हुए अपनी शतकीय पारी में छह चौके और नौ छक्के जमाये. वर्मा के साथ मिलकर सैमसन ने एक बार फिर दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की धुनाई की। तीसरे नंबर पर वर्मा आत्मविश्वास और जोश से भरे दिखे. सैमसन ने पिछली पांच पारियों में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़े हैं जिसमें दो बार शून्य पर आउट होना भी शामिल हैं जबकि वर्मा ने लगातार दो टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़े.
    दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत ही काफी खराब हुई, उसने तीसरे ओवर में 10 रन पर चार विकेट खो दिये थे. इस विशाल स्कोर का पीछा करते हुए बल्लेबाजों का दबाव में आना लाजमी था. दक्षिण अफ्रीका ने पारी की तीसरी गेंद पर अपने सलामी बल्लेबाज रीजा हैंड्रिक्स का विकेट गंवाया जो अर्शदीप सिंह का पहला शिकार हुए. दूसरे ओवर में आल राउंडर हार्दिक पंड्या ने रेयान रिकेल्टन को पवेलियन भेज दिया. दक्षिण अफ्रीका ने 10 रन के स्कोर पर ऐडन मार्करम और हेनरिच क्लासेन के विकेट गंवा दिये जिससे स्कोर 10 विकेट पर चार रन था. ऐसी शुरूआत के बाद दक्षिण अफ्रीकी पारी के जल्दी समाप्त होने की उम्मीद थी लेकिन टीम 18.2 ओवर तक खेलने में सफल रही. उसके लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने 43 रन, डेविड मिलर ने 36 और मार्को यानसेन ने नाबाद 29 रन बनाये. भारत के लिए अर्शदीप के तीन विकेट के अलावा वरूण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने दो दो विकेट झटके.

    Bihar Politics: Vijay Krishna Resign: बिहार चुनाव के बाद RJD को एक और झटका, बाढ़ से नीतीश कुमार को हराने वाले नेता ने छोड़ी पार्टी
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ind Vs SA T20 India defeated South Africa by 138 runs
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Bihar Politics: Vijay Krishna Resign: बिहार चुनाव के बाद RJD को एक और झटका, बाढ़ से नीतीश कुमार को हराने वाले नेता ने छोड़ी पार्टी

    December 11, 2025

    Jamshedpur: जमशेदपुर पुलिस ने 20 लाख की चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा, 4 शातिर समेत ज्वेलर्स मालिक गिरफ्तार

    December 11, 2025

    Tatanagar: आदित्यपुर में खरकई ब्रिज से पहले ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति जख्मी, लोको पायलट जख्मी को लाइन से उठाकर टाटानगर ले आए, इलाज के क्रम में मौत

    December 11, 2025
    Recent Post

    Bihar Politics: Vijay Krishna Resign: बिहार चुनाव के बाद RJD को एक और झटका, बाढ़ से नीतीश कुमार को हराने वाले नेता ने छोड़ी पार्टी

    December 11, 2025

    Jamshedpur: जमशेदपुर पुलिस ने 20 लाख की चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा, 4 शातिर समेत ज्वेलर्स मालिक गिरफ्तार

    December 11, 2025

    Tatanagar: आदित्यपुर में खरकई ब्रिज से पहले ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति जख्मी, लोको पायलट जख्मी को लाइन से उठाकर टाटानगर ले आए, इलाज के क्रम में मौत

    December 11, 2025

    Jamshedpur News :अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

    December 10, 2025

    Jharkhand News :योजनाओं में पारदर्शिता ही झारखंड के किसानों की सशक्तता की कुंजी – हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    December 10, 2025
    Advertisement
    © 2025 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group