Site icon Lahar Chakra

CHAIBASA : बैडमिंटन समर कैंप का हुआ समापन, खिलाड़ियों ने सीखे नए हुनर

चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में चाईबासा बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम में आयोजित 18 दिवसीय समर बैडमिंटन कैंप का रविवार को समापन हुआ. कैंप की शुरुआत 20 मई से हुई थी और इसमें जिले के 30 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 20 बालक और 10 बालिकाएं शामिल थीं. इन खिलाड़ियों को बैडमिंटन की विभिन्न तकनीकों और बारीकियों की गहन प्रशिक्षण दी गई.

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एएसपी पारस राणा उपस्थित रहे. प्रशिक्षकों में चंद्रजीत झा, संजय हेंब्रम, सुशील पूर्ति, राजेश बारी, सुब्रत दास, बलराम मुंदुइया और मुकेश बारी शामिल थे, जिन्होंने खिलाड़ियों को नए-नए गुर सिखाए.

समापन के दिन कैंप में प्रशिक्षित खिलाड़ियों के बीच एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने अपने कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. बालक वर्ग में ग्रुप ए के विजेता मनीष हेंब्रम और उपविजेता अंशुल गुप्ता रहे, जबकि ग्रुप बी में लॉरेंस तामसोय ने विजय हासिल की और प्रियांशु गुप्ता उपविजेता रहे. बालिका वर्ग में ग्रुप ए की विजेता जयंती पिंगुवा और उपविजेता आकृति बिरुवा बनीं, जबकि ग्रुप बी में अनुष्ठा बिरुवा ने पहला स्थान हासिल किया और अनान्य सिंकू उपविजेता रहीं.

इस अवसर पर नंदलाल रुंगटा ने सभी विजयी और प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. समापन कार्यक्रम में जिला बैडमिंटन संघ के सचिव अशोक जोशी, सदस्य सोहनलाल मूंधड़ा, शिव रतन जोशी, प्रशिक्षकगण, जीतेन्द्र बानरा, राजेश पूर्ति, साहिल हेंब्रम, अभिभावकगण और सभी खिलाड़ी उपस्थित रहे.

Exit mobile version