Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Automobile»बिलासपुर–नागपुर Vande Bharat एक्सप्रेस ने पूरे किए सफलता के 3 वर्ष, यात्रियों के लिए गौरव का क्षण
    Automobile

    बिलासपुर–नागपुर Vande Bharat एक्सप्रेस ने पूरे किए सफलता के 3 वर्ष, यात्रियों के लिए गौरव का क्षण

    News DeskBy News DeskDecember 11, 2025Updated:December 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    BILASPUR।

    भारतीय रेलवे की आधुनिकतम और श्रेष्ठतम वंदे भारत एक्सप्रेस, जो बिलासपुर और नागपुर के मध्य संचालित होती है, ने अपने तीन वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इस प्रतिष्ठित ट्रेन को तीन वर्ष पूर्व आज ही के दिन हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया था। यह गाड़ी अपनी उच्च गति, आधुनिक सुविधाओं और समयबद्ध संचालन के लिए प्रसिद्ध है।

    3 वर्षों के इस गौरवशाली अवसर पर कोचिंग डिपो बिलासपुर ने पूरे उत्साह के सभी कोचों को तिरंगे गुब्बारों से सुंदर रूप से सजाया गया, जिससे सम्पूर्ण परिसर में राष्ट्रीय गौरव और उल्लास का वातावरण निर्मित हुआ। यह सजावट यात्रियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी और इस उपलब्धि का प्रतीकात्मक सम्मान भी।”

    बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत ने इस साल मार्च मैं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन की पहली ISO 9001:2015 सर्टिफाइड ट्रेन बनने का खिताब भी अपने नाम करवाया है । जो उच्चतम गुणवत्ता मानकों, उत्कृष्ट प्रबंधन प्रणाली, सुरक्षा, स्वच्छता और यात्री संतुष्टि का प्रमाण है । यह उपलब्धि न केवल इस ट्रेन की विश्वसनीयता को बढ़ाती है, बल्कि भारतीय रेलवे की नवाचार और सेवा सुधार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

    Jamshedpur: बागबेड़ा में सरकारी संपत्तियों की अवैध खरीद-बिक्री,अतिक्रमण एवं अवैध भवन निर्माण,फिर भी झारखंड राज्य आवास बोर्ड प्रशासन खामोश!

    इस वंदे भारत रेक का रखरखाव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कोचिंग डिपो, बिलासपुर में किया जा रहा है । कोचिंग डिपो बिलासपुर के अधिकारियों , सुपरवाइजर और कर्मचारियों ने नई तकनीक से युक्त इस वंदे भारत रेक के संचालन में अपने कौशल, ज्ञान और अनुभव का प्रदर्शन करते हुए इसे पूरी दक्षता के साथ संचालित किया है । पिछले तीन वर्षों में इस ट्रेन ने बिना किसी तकनीकी समस्या के सुचारु और निर्बाध रूप से अपनी सेवाएँ प्रदान की हैं ।

    पिछले वर्ष इस वंदे भारत रेक का प्रथम शॉप शेड्यूल-1 कोचिंग डिपो बिलासपुर में सफलतापूर्वक पूरा किया गया । इस उपलब्धि के साथ कोचिंग डिपो बिलासपुर भारतीय रेल का पहला कोचिंग डिपो बन गया, जिसने यह महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया ।

    बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ने यात्रियों के सफर को न केवल आरामदायक और सुरक्षित बनाया है, बल्कि यात्रा समय को भी उल्लेखनीय रूप से कम किया है । यह गाड़ी लगभग 412 किलोमीटर की दूरी को केवल 5.5 घंटे में तय करती है । इसमें उत्कृष्ट बैठक व्यवस्था, वाई-फाई, इन्फोटेनमेंट प्रणाली और ऑटोमैटिक दरवाजों जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

    Sravni Mela: देवघर में श्रावणी मेले के लिए 228 चिकित्सक, 400 पैरामेडिक्स तैनात करेगी झारखंड सरकार

    यह ट्रेन न केवल व्यापारिक और पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित कर रही है, बल्कि क्षेत्रीय समृद्धि में भी योगदान दे रही है । वंदे भारत एक्सप्रेस ने अपने यात्रियों के हृदय में विशिष्ट स्थान बनाया है । समयबद्ध संचालन और उत्कृष्ट सेवा यात्रियों को एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करते हैं ।

    बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ने अपने तीन वर्षों के गौरवशाली सफर में अनेक उपलब्धियाँ हासिल की हैं । यह ट्रेन भारतीय रेलवे के सुनहरे भविष्य की प्रतीक बनी रहेगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bilaspur coaching depot Bilaspur Nagpur Vande Bharat high speed train India Indian Railways Vande Bharat modern train facilities India Narendra Modi Vande Bharat flag off SECR ISO certified train Vande Bharat anniversary वंदे भारत 3 साल पूरा वंदे भारत एक्सप्रेस बिलासपुर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: बागबेड़ा में सरकारी संपत्तियों की अवैध खरीद-बिक्री,अतिक्रमण एवं अवैध भवन निर्माण,फिर भी झारखंड राज्य आवास बोर्ड प्रशासन खामोश!

    July 21, 2026

    Sravni Mela: देवघर में श्रावणी मेले के लिए 228 चिकित्सक, 400 पैरामेडिक्स तैनात करेगी झारखंड सरकार

    July 21, 2026

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने SIR गणना चरण की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की

    July 21, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: बागबेड़ा में सरकारी संपत्तियों की अवैध खरीद-बिक्री,अतिक्रमण एवं अवैध भवन निर्माण,फिर भी झारखंड राज्य आवास बोर्ड प्रशासन खामोश!

    July 21, 2026

    Sravni Mela: देवघर में श्रावणी मेले के लिए 228 चिकित्सक, 400 पैरामेडिक्स तैनात करेगी झारखंड सरकार

    July 21, 2026

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने SIR गणना चरण की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की

    July 21, 2026

    Chaibasa: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल का गार्डवॉल तोड़ते हुए 15 फीट नीचे नाले में गिरी

    July 21, 2026

    Saraikela: सहकारिता बैंक की सरायकेला शाखा से जुड़े 50 करोड़ लोन घोटाला मामले में व्यवसायी संजय कुमार डालमिया को हाई कोर्ट से राहत

    July 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group