Site icon Lahar Chakra

जमशेदपुर जिला जज के ड्राइवर सत्येंद्र का शव भी रांची के धुर्वा डैम से बरामद, मरने वालों की संख्या हुई चार, दो अंगरक्षक और चालक के शव पहले हुए थे बरामद

Ranchi. रांची के धुर्वा डैम में हुए कार हादसे में डूबे चौथे व्यक्ति पुलिसकर्मी सत्येंद्र सिंह का शव आखिरकार सोमवार की सुबह बरामद कर लिया गया. इससे पहले, इसी घटना में मारे गए दो अंगरक्षक और एक चालक के शव पानी से निकाले जा चुके थे, यह घटना उस समय हुई जब जमशेदपुर के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज (पीडीजे) की सुरक्षा टीम के चार पुलिसकर्मी वाहन से यात्रा कर रहे थे. 1

4 नवंबर की रात उनकी कार अनियंत्रित होकर धुर्वा डैम के पानी में जा गिरी थी. घटना के वक्त एक और व्यक्ति के डूबने की आशंका जताई गई थी. घटनास्थल से हथियार और एक कार भी बरामद किया गया था. इसके बाद दो दिनों से एनडीआरएफ (नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) की टीम को लगाया गया था.

Exit mobile version