Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»सीबीआई ने सिम कार्ड की अवैध बिक्री के मामले में वोडाफोन के एरिया मैनेजर को पकड़ा
    Crime

    सीबीआई ने सिम कार्ड की अवैध बिक्री के मामले में वोडाफोन के एरिया मैनेजर को पकड़ा

    News DeskBy News DeskJanuary 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्ली. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राजधानी दिल्ली में टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन के एरिया सेल्स मैनेजर बीनू विद्याधरन को गिरफ्तार किया है. उन पर दूरसंचार विभाग (डीओटी) के नियमों का उल्लंघन करते हुए लगभग 21 हजार सिम कार्ड फर्जी तरीके से जारी कराकर साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराने का आरोप है. दरअसल, इन सिम कार्डों का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर फिशिंग संदेश भेजने और साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क चलाने में किया गया है.

    सीबीआई ने दिसंबर 2025 में एनसीआर और चंडीगढ़ से संचालित एक संगठित फिशिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था, जो साइबर अपराधियों को बल्क एसएमएस सेवाएं उपलब्ध कराता था. इस नेटवर्क के जरिए विदेशी अपराधी भी भारतीय नागरिकों को निशाना बना रहे थे. मामले में पहले ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    जांच में सामने आया कि बीनू विद्याधरन ने फर्जी व्यक्तियों को लॉर्ड महावीर सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी के रूप में दिखाकर उनके दस्तावेज जमा किए और केवाईसी औपचारिकताएं पूरी कीं. यहां तक कि बेंगलुरु में रहने वाले एक परिवार के सदस्यों को भी कंपनी के कर्मचारी के रूप में दिखाया गया. आरोपित के पास से इन व्यक्तियों के आधार कार्ड की प्रतियां बरामद हुईं. एजेंसी ने बताया कि मामले की जांच जारी है.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CBI has arrested delhi illegal sale of SIM Vodafone area manager
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-Kharsawan: कपाली ओपी क्षेत्र में देर रात पुलिस अधीक्षक ने किया औचक रात्रि गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    July 12, 2026

    Adityapur Nagar Nigam: आदित्यपुर में सेटिंग ना होने पर ही अवैध बहुमंजिला इमारत होते हैं सील? बिना नक्शा स्वीकृत कराए अवैध निर्माण में सिटी मैनेजर सौरभ की भूमिका संदिग्ध!

    July 10, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा में बढ़ती चोरी एवं नशाखोरी पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता,थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

    July 3, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group