Site icon Lahar Chakra

ALT, Ullu App समेत 25 OTT प्लेटफॉर्म पर केंद्र सरकार ने लगाया बैन, सभी पर अश्लील कंटेंट परोसने का आरोप

New Delhi.देश में 25 OTT प्लेटफॉर्म सरकार ने बैन कर दिए हैं. इन 25 मोबाइल ऐप्स पर अश्लील कंटेट परोसने का आरोप है. इसलिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इन ऐप्स को तुरंत प्रभाव से ब्लॉक करने का आदेश जारी कर दिया है. इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISP) को सरकारी आदेश की कॉपी भेजकर तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है. आदेश का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी सरकार की ओर से दी गई है.

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि केंद्र सरकार गैर-कानूनी, अश्लील और आपत्तिजनक डिजिटल कंटेंट की विरोधी है. सरकार ने इस तरह का कंटेट परोसने वाली मोबाइल ऐप्स की सूची बनाई और उन्हें ब्लॉक करने का आदेश जारी कर दिया. ऐसी 25 ऐप्स और वेबसाइट्स हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है. 25 ऐप्स बैन करने की कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 (IT Act 2000) और IT अधिनियम 2021 (इंटरनमिडिएरी गाइडलाइन्स एंड डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) के तहत की गई है.

इन ओटीटी पर लगा प्रतिबंध
प्रतिबंधित 25 ओटीटी मंचों की वेबसाइटों और एप में अल्ट, उल्लू, बिग शॉट्स ऐप, डेसिफ्लिक्स, बूमेक्स, नवरस लाइट, गुलाब एप, कंगन एप, बुल एप, जलवा एप, शोहिट, वाउ एंटरटेनमेंट, लुक एंटरटेनमेंट, हिटप्राइम, फेनेओ, शोएक्स, सोल टॉकीज, अड्डा टीवी, हॉटएक्स वीआइपी, हलचल एप, मूडएक्स, नियोनएक्स वीआइपी, फूगी, मोजफ्लिक्स और ट्राइफ्लिक्स शामिल हैं.

Exit mobile version