Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»नक्सलियों के खिलाफ केंद्र ने राज्यों के साथ मिलकर बनायी रणनीति,अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र में तेज होगी कार्रवाई
    Crime

    नक्सलियों के खिलाफ केंद्र ने राज्यों के साथ मिलकर बनायी रणनीति,अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र में तेज होगी कार्रवाई

    News DeskBy News DeskAugust 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सोमवार को वामपंथी उग्रवाद की समीक्षा की गयी. बैठक सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय नक्सलियों पर प्रभावी कार्रवाई करने की रूपरेखा तय की गयी.इसमें ससमय सूचना का आदान-प्रदान करने, सीमावर्ती राज्यों के वरीय पदाधिकारियों के साथ समन्वय बना कर नक्सलवाद पर संयुक्त अभियान चलाने व तत्काल सुदृढ़ कार्रवाई करने की भी रणनीति बनायी गयी. साथ ही उग्रवाद प्रभावित राज्यों के बीच समन्वय पर जोर दिया गया. बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई.

    इसमें झारखंड से डीजीपी अनुराग गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया. डीजीपी ने प्राप्त सूचना को ससमय साझा करने और नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति करने की जरूरत बतायी. उन्होंने कहा कि झारखंड के सीमावर्ती राज्यों ओडिशा व छत्तीसगढ़ में सक्रिय नक्सली दस्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियानों के दौरान समन्वय स्थापित कर अभियान चलाने पर जोर दिया. बैठक में वामपंथी उग्रवाद को लेकर की जा रही कार्रवाई, सीमावर्ती क्षेत्रों में उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर आपसी सहयोग, सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सलियों की गतिविधियों पर नकेल कसने व सभी स्तरों पर अंतरराज्यीय समन्वय बैठकों के लिए पुलिस तंत्र की कार्य योजना की रूपरेखा पर चर्चा की. वहीं आइजी अभियान अमोल वीणुकांत होमकर ने झारखंड के सभी सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय नक्सली गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए ससमय सूचना के आदान-प्रदान पर बल दिया.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    action will be intensified in the inter-state border area The Centre has prepared a strategy with the states against Naxals
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group