Site icon Lahar Chakra

मुख्यमंत्री ने सेवानिवृत्त हवलदार को किया सम्मानित, सीएम आवास में थे तैनात

RANCHI: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विशेष शाखा के हवलदार दिलीप तिर्की को उनकी सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया. कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उन्हें सम्मानित किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हवलदार दिलीप तिर्की का कार्यकाल अनुकरणीय रहा है. उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से राज्य की सेवा की है.

बता दें कि वह 30 सितंबर 2025 को सेवानिवृत्त हुए. उन्होंने लगभग 40 वर्षों तक सेवा दी और अपनी कार्यकुशलता व ईमानदारी से विभाग और राज्य की सेवा की. 2000 से वे मुख्यमंत्री आवास में तैनात रहे और लगातार निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया. मुख्यमंत्री ने उनके समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कर्मठ कर्मचारियों का योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हवलदार दिलीप तिर्की के स्वस्थ, सुखमय और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Exit mobile version