Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»लगातार चल रही ठंडी हवा से बढ़ी कनकनी, छाया रहेगा कोहरा, जाने राज्य में मौसम का हाल
    Headlines

    लगातार चल रही ठंडी हवा से बढ़ी कनकनी, छाया रहेगा कोहरा, जाने राज्य में मौसम का हाल

    News DeskBy News DeskJanuary 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. झारखंड में लगातार चल रही ठंडी हवा ने कनकनी बढ़ा दी है. न्यूनतम पारा गिर कर 5.2 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार, तीन जनवरी को सुबह में हल्के दर्जे का कोहरा छाया रहेगा लेकिन बाद में धीरे-धीरे आसमान साफ हो जाएगा. राज्य में पिछले तीन दिनों में तापमान में 8.3 डिग्री सेंटीग्रेट गिरावट आई है.

    राजधानी रांची में 31 दिसंबर 2024 को पारा में 4.9 डिग्री गिरावट दर्ज की गई थी. एक जनवरी को 1.4 डिग्री सेंटीग्रेड और दो जनवरी को दो डिग्री सेंटीग्रेड न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. वहीं राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे आ गया है. न्यूनतम तापमान रांची के कांके में दर्ज किया गया है. राजधानी रांची में गुरुवार को सुबह में हल्के दर्जे का कोहरा छाया रहा. पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया है.

    मौसम विभाग के अनुसार पांच और छह जनवरी से कोहरा के साथ आशिंक रुप से बादल छाये रहने की संभावना है. झारखंड के 15 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक तापमान में बदलाव की कोई संभावना नहीं है. मौसम विज्ञान केंद्र, रांची से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 06.6 डिग्री सेल्सियस रहा. इसी तरह जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

    Jamshedpur: डबल डाउन पब के पास हमले में घायल हिमांशु की मौत पर बिष्टुपुर में विरोध प्रदर्शन, पुलिस की गाड़ियों पर पथराव, एसपी की कार का शीशा तोड़ा

    पिछले 24 घंटे में डाल्टेनगंज का अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. बोकारो का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

    इस संबंध में रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेंटीग्रेड गुमला में दर्ज किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 26.1 डिग्री सेंटीग्रेड सरायकेला में रहा. पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा.

    Jamshedpur: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, मानगो क्षेत्र से चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Continuous wind increases in the state fog will remain know the weather condition in the state the cold has increased The cold wind is blowing continuously
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: डबल डाउन पब के पास हमले में घायल हिमांशु की मौत पर बिष्टुपुर में विरोध प्रदर्शन, पुलिस की गाड़ियों पर पथराव, एसपी की कार का शीशा तोड़ा

    June 30, 2026

    Jamshedpur: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, मानगो क्षेत्र से चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

    June 30, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर के साकची स्थित शालीमार मार्केट में रंगदारी मांगने को लेकर चाकूबाजी, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

    June 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: डबल डाउन पब के पास हमले में घायल हिमांशु की मौत पर बिष्टुपुर में विरोध प्रदर्शन, पुलिस की गाड़ियों पर पथराव, एसपी की कार का शीशा तोड़ा

    June 30, 2026

    Jamshedpur: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, मानगो क्षेत्र से चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

    June 30, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर के साकची स्थित शालीमार मार्केट में रंगदारी मांगने को लेकर चाकूबाजी, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

    June 30, 2026

    CKP Railway: चक्रधरपुर और मनोहरपुर रेलवे स्टेशनों के बीच नक्सल प्रभावित रेलखंड में ड्रोन के माध्यम से विशेष निगरानी, यह है वजह?

    June 30, 2026

    Jamshedpur News: उपायुक्त राजीव रंजन ने CSR फंड के प्रभावी उपयोग पर दिया जोर, कंपनियों से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट और कार्ययोजना

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group