Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»उपायुक्त ने समाहरणालय से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    Headlines

    उपायुक्त ने समाहरणालय से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    News DeskBy News DeskJanuary 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • जागरूकता रथ आमजनों के बीच जाकर सड़क सुरक्षा के यातायात नियमों के पालन को लेकर करेगा जागरूक

    जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला में 01 जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है. इसी क्रम में सड़‌क सुरक्षा को लेकर जागरूकता लाने के उद्देश्य से उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा समाहरणालय से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया . मौके पर अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, निदेशक एनईपी श्री संतोष गर्ग, एसडीएम घाटशिला श्री सुनील चंद्रा, डीटीओ श्री धनंजय उपस्थित रहे. जागरूकता रथ के माध्यय से आमजनों के बीच सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं यातायात नियमों के पालन की जानकारी दी जाएगी जिससे वाहन चालकों की लापरवाही से सड़क पर होने वाले हादसों को कम किया जा सके .

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने इस मौके पर कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी लोगों को यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता है . इस अभियान के माध्यम से आमजनों को यातायात नियमों के पालन की महत्ता समझाई जाएगी और उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित किया जाएगा.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    अभियान के दौरान विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर वितरण, सड़क सुरक्षा साइनबोर्ड लगाने और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी और सतर्कता बढ़ाना है. जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में घूमेगा और स्थानीय लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान करेगा. दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट का उपयोग, चार पहिया या भारी वाहन चालकों के बीच सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, तेज रफ्तार में वाहन नहीं चलाने और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने में हतोत्साहित करने पर बल दिया जाएगा .

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Deputy Commissioner flagged off road safety awareness
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group