
JAMSHEDPUR. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा कीताडीह स्थित स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया. इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, यूपीएस बैकअप और तकनीकी उपकरणों की कार्यशीलता की विस्तारपूर्वक समीक्षा की.
उपायुक्त को उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि ईवीएम की स्थिति नियमित रूप से जांची जाती है तथा आयोग के मानकों के अनुरूप आवश्यक सुरक्षा बंदोबस्त सुनिश्चित किए गए हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक माह वेयरहाउस का निरीक्षण किया जाना अनिवार्य है और इसकी अद्यतन रिपोर्ट मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग, रांची को भेजी जाती है.उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता न हो तथा सभी तकनीकी संसाधन पूरी तरह सक्रिय स्थिति में रहें.
