Site icon Lahar Chakra

विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम में डॉ. जटाशंकर पांडे ने भरी हुंकार, कहा – 2047 तक विकसित भारत का सपना होगा साकार

जमशेदपुर. “विकसित भारत 2047” के महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य को साकार करने हेतु भारतीय जनता पार्टी साकची पश्चिम मंडल एवं एमजीएम मंडल द्वारा अपने मंडल क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. जटाशंकर पांडे (प्रदेश सह-संयोजक, संकल्प से सिद्धि अभियान एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य) रहे, जिन्होंने अपने ओजस्वी संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच और विकसित भारत के विज़न को विस्तारपूर्वक रखा.

डॉ. पांडे ने कहा कि “2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में देखना केवल एक सपना नहीं, बल्कि यह संकल्प अब प्रत्येक कार्यकर्ता के हृदय में धधक रही ज्योति है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने जिस गति से प्रगति की है, वह इस लक्ष्य को पूर्णतः प्राप्त करने में सक्षम है.

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस लक्ष्य की पूर्ति में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुट जाएं, जिससे गांव से लेकर शहर तक हर क्षेत्र में समावेशी और टिकाऊ विकास सुनिश्चित हो सके.

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रमशः साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष बजरंगी पांडे और एमजीएम मंडल अध्यक्ष सूरज दास ने की. साकची पश्चिम मंडल में आयोजित संगोष्ठी में जिला कार्यसमिति सदस्य हरेंद्र पांडे सहित मंडलों के कई प्रमुख कार्यकर्ता जैसे सानंद प्रधान, चिंतरंजन मुखर्जी, संभु कर्मकार, सचिन साव, कृष्णा कर्मकार, कार्तिक महतो, जसवंत महतो, खोगेन महतो आदि मौजूद रहे.

कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने यह दृढ़ निश्चय लिया कि वे प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के सपने को साकार करने हेतु हर संभव योगदान देंगे.

Exit mobile version