Site icon Lahar Chakra

Bharat Band Effect: भारत बंद का दिख रहा असर, कांदरबेड़ा में एनएच 33 पर उतरे बंद समर्थक, करनडीह में रोड जाम, आदित्यपुर टोल ब्रिज पर आवागमन बाधित करने का प्रयास

Jamshedpur. अनुसूचित जाति औऱ अनुसूचित जनजाति (एससी और एसटी) आरक्षण को लेकर उभरे विवाद की वजह से आयोजित भारत बंद का असर कोल्हान समेत राज्य भर में दिखने लगा है. <span;> आदित्यपुर में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के सदस्यों ने (जेबीकेएसएस) केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर टोल ब्रिज के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया गया. इस दौरान उक्त मार्ग पर वाहनों का परिचालन ठप कर दिया गया है.

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से संबंधित संगठनों के इस बंद को जेबीकेएसएस और झामुमो का समर्थन है. कांदरबेड़ा में एनएच 33 पर बंद समर्थक सड़क पर उतरे. टायर जलाकर आवागमन बाधित करने की कोशिश की है, पर पुलिस मुस्तैद दिखी. करनडीह में भी बंद समर्थकों ने रोड जाम कर दिया है.

इधर, रांची समेत राज्य के तमाम जिलों से सूचना है कि सुबह से ही कम वाहन दिख रहे हैं. बड़े वाहनों का परिचालन बहुत कम है. रांची के बस स्टैंड से सुबह में इक्के-दुक्के वाहन जरुर खुले, लेकिन सात बजे के बाद ना के बराबर बस खुले.

यही हाल दूसरे जिलों से आने वाले बसों की भी रही. हालांकि खबर यह भी है कि बंद कराने को लेकर अभी तक बंद समर्थक सड़कों पर नहीं उतरे हैं. लेकिन सड़कों से वाहन गायब हैं. भारत बंद को लेकर कोल्हान में भी असर दिख रहा है.

Exit mobile version