Site icon Lahar Chakra

झामुमो सहित पूरा इंडिया गठबंधन परिवारवाद और सत्ता की भूख से ग्रसित : शिवराज

रांची . भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को रांची पहुंचे. यहां उन्होंने हेमंत सरकार पर जोरदार हमला बोला. एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झामुमो सहित पूरा इंडिया गठबंधन परिवारवाद और सत्ता की भूख से ग्रसित है. इसने सत्ता लोलुपता का निकृष्ट उदाहरण पेश किया है. हेमंत सोरेन बेल पर छूटे हैं. आगे कानून अपना काम करेगा. भाजपा न किसी को सताती है और न ही बचाती है. झारखंड की जनता ऐसी सरकार को जरूर सबक सिखाएगी. इससे पहले भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों व रांची महानगर के कार्यकर्ताओं ने शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पांच जुलाई को सुबह नौ बजे मंडल अध्यक्ष ओरमांझी के आवास पर जलपान करेंगे. 10 बजे भाजपा जिला कार्यालय रामगढ़ में पार्टी की बैठक में शामिल होंगे. देर शाम रांची से दिल्ली लौट जायेंगे.

नयी दिल्ली में शिवराज से मिले अर्जुन मुंडा

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से नयी दिल्ली में मुलाकात की और झारखंड के राजनीति हालात पर चर्चा की.

Exit mobile version