Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Elections»Samvaad-A-Tribal Conclave: संवाद में प्रकृति पर आधारित गीतों से सजी चौथे दिन की शाम, प्रकृति व धरती मां को समर्पित ताल व गीतों पर जमकर झूमे लोग
Elections

Samvaad-A-Tribal Conclave: संवाद में प्रकृति पर आधारित गीतों से सजी चौथे दिन की शाम, प्रकृति व धरती मां को समर्पित ताल व गीतों पर जमकर झूमे लोग

News DeskBy News DeskNovember 19, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में आयोजित पांच दिवसीय जनजातीय महोत्सव संवाद के चौथे दिन का नजारा अद्भुत रहा. हाजोंग, राभा, बाइगा और नेगी जनजातियों के कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मानो ग्रामीण भारत की आत्मा का दर्शन करा दिया. उनके लोकगीत और संगीत से सजी नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को ऐसा सम्मोहित किया, जैसे वे प्रकृति की गोद में लौट आए हों. मंच पर जब कलाकार उतरे, तो उनके पारंपरिक वस्त्र, आभूषण और सौंदर्य ने ग्रामीण भारत के सांस्कृतिक वैभव को बखूबी दर्शाया. उनके गीतों में, खेत-खलियान, नदी, जंगल व पर्वत की गूंज थी. उनके संगीत में पंछियों की चहचहाहट और हवा की सरसराहट ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया.

उनकी प्रस्तुतियों में प्रकृति व धरती माता के प्रति अगाध प्रेम और कृतज्ञता झलक रही थी. हर ताल और हर गीत मानो धरती मां की आराधना कर रहा था. हिमाचल की नेगी समुदाय के गीतों में जल और भूमि की कहानियां थीं, तो असम की राभा कलाकारों की धुनों में जीवन का उल्लास. मध्य प्रदेश की बाइगा जनजाति का नृत्य ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो धरती का कंपन हो और नागालैंड की कोन्या जनजाति ने अपने गीतों व विजयी नृत्य से दर्शकों के मन में शांति का संचार किया. दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई इस सांस्कृतिक समागम का आनंद ले रहा था. संवाद के इस मंच ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारत की विविधता में एक अनूठी एकता है. जनजातीय परंपराओं का यह उत्सव ग्रामीण भारत की आत्मा का सजीव चित्रण था, जो आधुनिक जीवन की आपाधापी में गुम हो रही जड़ों से हमें पुनः जोड़ने का प्रयास कर रहा है.

CBSE ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी की, 16 फरवरी, 2027 से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

संवाद में ट्राइबल फिल्म मेकर्स की एक गोष्ठी का आयोजन किया. इसमें ट्राइबल फिल्म और टेक्नोलॉजी पर मंथन हुआ. फिल्म मेकर्स ने अपने-अपने अनुभव को साझा किये. ट्राइबल फिल्म मेकर्स ने कहा कि आधुनिक तकनीक ट्राइबल फिल्म मेकर्स के लिए बड़ी मददगार साबित हो रही है. सस्ती और सुलभ टेक्नोलॉजी ने उन्हें उच्च गुणवत्ता वाली फिल्में बनाने का अवसर दिया है. ड्रोन, स्मार्टफोन, एडिटिंग सॉफ्टवेयर और डिजिटल कैमरों के उपयोग से वे अपने कलात्मक विचारों को आसानी से साकार कर रहे हैं. वक्ताओं ने कहा कि अच्छा कंटेंट तकनीक से और निखर जाता है, क्योंकि यह फिल्म की प्रस्तुति को बेहतर और प्रभावी बनाता है.

Jamshedpur: चौका के समीप अर्जुन मुंडा के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व सीएम ने सरकार की ओर से उपलब्ध कराये गये जर्जर वाहनों पर उठाये सवाल

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

CBSE ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी की, 16 फरवरी, 2027 से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

November 7, 2026

Jamshedpur: चौका के समीप अर्जुन मुंडा के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व सीएम ने सरकार की ओर से उपलब्ध कराये गये जर्जर वाहनों पर उठाये सवाल

November 7, 2026

Tata Steel Canteen: टाटा स्टील की कैंटीन में खाने-पीने की संशोधित दरें जारी, 1.50 रुपये में चाय-कॉफी, झालमुड़ी दो रुपये प्रति प्लेट

November 7, 2026
Recent Post

CBSE ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी की, 16 फरवरी, 2027 से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

November 7, 2026

Jamshedpur: चौका के समीप अर्जुन मुंडा के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व सीएम ने सरकार की ओर से उपलब्ध कराये गये जर्जर वाहनों पर उठाये सवाल

November 7, 2026

Tata Steel Canteen: टाटा स्टील की कैंटीन में खाने-पीने की संशोधित दरें जारी, 1.50 रुपये में चाय-कॉफी, झालमुड़ी दो रुपये प्रति प्लेट

November 7, 2026

Tata Zoo की बाघिन सुनैना के 3 शावकों के लिए 700 से अधिक नाम के मिले सुझाव,अब नामकरण का इंतजार

November 7, 2026

Vedanta की ESL Steel Plant में गैस लीक से दो मजदूरों की मौत मामले में NGT सख्त, एक हफ्ते में मांगा जवाब

November 7, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group