Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»जन औषधि केंद्र खोलने के लिए सरकार ने खत्म किया ये नियम, अब गली-मोहल्ले में मिलेगी सस्ती दवा
    Headlines

    जन औषधि केंद्र खोलने के लिए सरकार ने खत्म किया ये नियम, अब गली-मोहल्ले में मिलेगी सस्ती दवा

    News DeskBy News DeskSeptember 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्ली. अब आम लोगों को किफायती और गुणवत्तापरक जेनरिक दवाओं के लिए न तो भटकना पड़ेगा और न ही भीड़ में धक्के खाकर दवाइयां लेनी पड़ेंगी. सरकार ने महानगरों और दस लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों के लिए जनऔषधि केंद्रों के बीच न्यूनतम दूरी मानक को वापस ले लिया है. इससे एक ही जगह कई सरकारी जनऔषधि केंद्र खोलने का रास्ता साफ होगा. लोगों के लिए जरूरी दवाइयां ज्यादा सुलभ होंगी और उनकी जेब से होने वाला खर्च कम होगा.

    बता दें कि केंद्र सरकार ने महंगी ब्रांडेड दवाओं के जवाब में पूरे देश में जन औषधि केंद्र खोलकर आम लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई थी. ये जनऔषधि केंद्रों की शुरुआत साल 2014 से हुई थी. इन केंद्रों पर जेनरिक दवाएं मिलती हैं और ये ब्रांडेड कंपनियों की तुलना में 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती मिल जाती हैं, जबकि गुणवत्ता और प्रभावशीलता के मामले में महंगी ब्रांडेड दवाओं के बराबर ही होती हैं.

    इस योजना को लागू करने के लिए जिम्मेदार फार्मास्यूटिकल्स एंड एंप और मेडिकल डिवाइस ब्यूरो आफ इंडिया (पीएमबीआइ) के आंतरिक दस्तावेजों के हवाले से एक रिपोर्ट में दूरी के नियम को खत्म करने की बात कही गई है.

    Jamshedpur: जुगसलाई में दिनदहाड़े महिला से सोने की गहने की छिनतई, आरोपी गिरफ्तार

    दस लाख से कम आबादी वाले शहरों में नियन लागू रहेगा

    रिपोर्ट में कहा गया है कि शहरी क्षेत्रों में ज्यादा जनसंख्या घनत्व को देखते हुए जन औषधि केंद्रों तक लोगों की पहुंच, समान वितरण और व्यापक उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए न्यूनतम दूरी की जरूरतों को खत्म किया जा रहा है. सरकार ने जन औषधि केंद्रों को संरक्षण और बढ़ावा देने के लिए दो केंद्रों के बीच न्यूनतम एक किलोमीटर की दूरी का नियम बनाया था. हालांकि, दस लाख से कम आबादी वाले शहरों में अब भी न्यूनतम एक किलोमीटर दूरी वाला मानक लागू रहेगा.

    Jamahedpur: हिमांशु सिंह मर्डर मामले में गिरफ्तार बार संचालक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आ रही पुलिस

    जन औषधि केंद्रों को सरकार का समर्थन
    जन औषधि केंद्रों को सरकार का समर्थन योजना के तहत सरकार जन औषधि केंद्र खोलने पर 20,000 रुपये तक की मासिक प्रोत्साहन राशि और दो लाख तक की एकमुश्त सहायता देती है. दवाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सभी जन औषधि दवाएं उन्हीं कंपनियों से खरीदी जाती हैं जो डब्ल्यूएचओ-जीएमपी (विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक) का पालन करती हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    now cheap medicines will be available in the streets and neighborhoods The government has abolished this rule to open Jan Aushadhi Kendra
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: जुगसलाई में दिनदहाड़े महिला से सोने की गहने की छिनतई, आरोपी गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Jamahedpur: हिमांशु सिंह मर्डर मामले में गिरफ्तार बार संचालक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आ रही पुलिस

    July 7, 2026

    Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर में अवैध हथियार के साथ बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश रचने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    July 7, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: जुगसलाई में दिनदहाड़े महिला से सोने की गहने की छिनतई, आरोपी गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Jamahedpur: हिमांशु सिंह मर्डर मामले में गिरफ्तार बार संचालक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आ रही पुलिस

    July 7, 2026

    Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर में अवैध हथियार के साथ बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश रचने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Jamshedpur: बर्मामाइंस पुलिस ने चापड़ के बल पर हुई लूटपाट की घटना का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Jamshedpur News: जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों: अनिल मोदी 

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group