Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»देवघर एम्स के छठे स्थापना दिवस पर पहुंचे राज्यपाल, कहा – सेवा और संकल्प का उत्सव
Headlines

देवघर एम्स के छठे स्थापना दिवस पर पहुंचे राज्यपाल, कहा – सेवा और संकल्प का उत्सव

News DeskBy News DeskSeptember 16, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Deoghar : एम्स देवघर के छठे वार्षिक दिवस समारोह में आज झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. इस मौके पर उन्होंने संस्थान की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यह समारोह केवल एक संस्थान का स्थापना दिवस नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और संकल्प की उस यात्रा का उत्सव है जिसने लोगों को स्वास्थ्य और आशा की नई किरण दी है.

राज्यपाल ने एम्स देवघर में 31 जुलाई, 2025 को आयोजित पहले दीक्षांत समारोह का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सिर्फ डिग्री पाने का अवसर नहीं था, बल्कि सेवा का संकल्प लेने का क्षण भी था.
उन्होंने बताया कि 270 एकड़ में फैले इस संस्थान में 750 बेड वाला सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल है, जिसमें आधुनिक चिकित्सा सेवाएं, उत्कृष्ट संकाय और रिसर्च सुविधाएं मौजूद हैं. यहां न सिर्फ झारखंड, बल्कि बिहार और बंगाल से भी मरीज बड़ी संख्या में इलाज के लिए आते हैं.

राज्यपाल ने डॉक्टरों से कहा कि उनका काम सिर्फ इलाज करना नहीं, बल्कि मरीजों में उम्मीद और विश्वास जगाना भी है. उन्होंने कहा कि एक डॉक्टर की सहानुभूति और व्यवहार कई बार दवा से ज्यादा असर करता है.

JAMSHEDPUR NEWS: 108 एम्बुलेंस की हड़ताल खत्म कराए सरकार, आयुष्मान के बकाये भुगतान की भी मांग: अनिल मोदी

एम्स देवघर की सामाजिक पहल जैसे स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, उन्नत भारत अभियान के तहत गांवों को गोद लेना और जन औषधि केंद्र की स्थापना को उन्होंने जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण बताया.

राज्यपाल ने यह भी उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में एम्स देवघर देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में शामिल होगा और राज्य के लोगों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा.

JAMSHEDPUR NEWS: सुंदरनगर में महिला कल्याण समिति का 37वां रक्तदान शिविर, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

इस अवसर पर उन्होंने एक्स-रे 1000 एमए, 128-स्लाइस सीटी स्कैन और कार्डियक कैथेटेराइजेशन लैब का उद्घाटन भी किया. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि सफेद कोट पहनना सिर्फ पेशे का हिस्सा नहीं, बल्कि यह सेवा, करुणा और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है. आपकी संवेदनशीलता ही इस संस्थान की असली पहचान बनेगी.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: 108 एम्बुलेंस की हड़ताल खत्म कराए सरकार, आयुष्मान के बकाये भुगतान की भी मांग: अनिल मोदी

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सुंदरनगर में महिला कल्याण समिति का 37वां रक्तदान शिविर, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

November 22, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: स्थापना दिवस पखवाड़ा में 47 परिवारों ने नए घर में किया गृह प्रवेश, ग्राम प्रधानों का भी सम्मान

November 22, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: 108 एम्बुलेंस की हड़ताल खत्म कराए सरकार, आयुष्मान के बकाये भुगतान की भी मांग: अनिल मोदी

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सुंदरनगर में महिला कल्याण समिति का 37वां रक्तदान शिविर, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

November 22, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: स्थापना दिवस पखवाड़ा में 47 परिवारों ने नए घर में किया गृह प्रवेश, ग्राम प्रधानों का भी सम्मान

November 22, 2026

ADITYAPUR NEWS: कचरा, पानी और जाम से परेशान आदित्यपुर के लोग, जनकल्याण मोर्चा और अधिवक्ता संघ ने नगर निगम को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:बिष्टुपुर तुलसी भवन में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, 36 जोड़ों ने लिया भाग

November 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group