Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»High court: हाइकोर्ट ने पथ निर्माण विभाग जेइ को एइ के पद पर प्रोन्नति का दिया आदेश, कहा, प्रमोशन के साथ-साथ सारे वित्तीय लाभ भी दे सरकार
Headlines

High court: हाइकोर्ट ने पथ निर्माण विभाग जेइ को एइ के पद पर प्रोन्नति का दिया आदेश, कहा, प्रमोशन के साथ-साथ सारे वित्तीय लाभ भी दे सरकार

News DeskBy News DeskDecember 29, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने पथ निर्माण विभाग में कार्यरत कनीय अभियंताओं को वरीयता के आधार पर सहायक अभियंता के पद पर प्रोन्नति के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई की. मामले की सुनवाई के दाैरान प्रार्थी व राज्य सरकार का पक्ष सुनने के बाद अदालत नेे प्रार्थी कनीय अभियंताओं (जेइ) को सहायक अभियंता (एइ) के पद पर प्रोन्नति देने का आदेश दिया. हाइकोर्ट ने कहा कि जिस तिथि से वरीयता सूची में प्रार्थियों से कनीय अभियंताओं को प्रोन्नति का लाभ दिया गया है, उसी तिथि से प्रोन्नति का लाभ दिया जाये. साथ ही अदालत ने प्रार्थियों को अन्य सारे वित्तीय लाभ भी देने का निर्देश दिया. अदालत ने कहा कि आदेश जल्द लागू किया जाये.

इससे पूर्व प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता अमरेंद्र प्रधान ने पक्ष रखा. उन्होंने अदालत को बताया कि पथ निर्माण विभाग के 18 सितंबर 2023 को प्रार्थियों की संपत्ति विवरण व सर्विस रिकॉर्ड नहीं मिलने का हवाला देते हुए उनकी प्रोन्नति के दावे को खारिज कर दिया था. विभाग ने 13 नवंबर 2019 को वरीयता सूची जारी की थी, जिसमें वह वरीयता में ऊपर थे, लेकिन उनसे कनीय को प्रोन्नति दे दी गयी, जबकि उन्हें प्रोन्नति का लाभ नहीं दिया गया. विभाग ने प्रोन्नति के मामले में दोहरा मानदंड अपना रही है. जेपीएससी की विभागीय प्रोन्नति समिति की 14 मार्च 2023 को बैठक हुई थी, जिसमें जेपीएससी ने प्रार्थियों से कनीय को प्रोन्नति देने की अनुशंसा की थी.

P&M मॉल ने चुकाया Tata Steel का 2.23 करोड़ बकाया, लीज रेंट और रोड सेस के मद में हुआ भुगतान, जमीन सीमांकन और अतिक्रमण का मामला अब भी लंबित

वरीयता सूची में कनीय अभियंताओं को सहायक अभियंता के पद पर प्रोन्नति दी गयी. इससे पूर्व भी प्रार्थियों की ओर से एक रिट याचिका दाखिल की गयी थी, जिस पर हाइकोर्ट ने आदेश दिया था कि अगर वरीयता सूची में शामिल कनीय को प्रोन्नति दी गयी है, तो आठ सप्ताह में सकारण आदेश पारित करते हुए प्रार्थियों के संबंध में निर्णय लिया जाये. उक्त आदेश के आलोक में पांच अप्रैल 2023 को प्रार्थियों द्वारा अपनी प्रोन्नति को लेकर विभाग में आवेदन दिया गया था. इनकी नियुक्ति वर्ष 2012 में पथ निर्माण विभाग में कनीय अभियंता के पद पर हुई थी. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी विक्रम मंडल, अनिल कुमार सोरेन, किशोर कुमार मुरमू, सुशील कुमार मिंज व अन्य की ओर से अलग-अलग याचिका दायर की गयी थी.

Jamshedpur: कदमा में जानलेवा हमला के बाद टीएमएच में जिंदगी और मौत से जूझ रहा युवक, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

P&M मॉल ने चुकाया Tata Steel का 2.23 करोड़ बकाया, लीज रेंट और रोड सेस के मद में हुआ भुगतान, जमीन सीमांकन और अतिक्रमण का मामला अब भी लंबित

October 23, 2026

Jamshedpur: कदमा में जानलेवा हमला के बाद टीएमएच में जिंदगी और मौत से जूझ रहा युवक, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

October 23, 2026

Saraikela: सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

October 23, 2026
Recent Post

P&M मॉल ने चुकाया Tata Steel का 2.23 करोड़ बकाया, लीज रेंट और रोड सेस के मद में हुआ भुगतान, जमीन सीमांकन और अतिक्रमण का मामला अब भी लंबित

October 23, 2026

Jamshedpur: कदमा में जानलेवा हमला के बाद टीएमएच में जिंदगी और मौत से जूझ रहा युवक, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

October 23, 2026

Saraikela: सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

October 23, 2026

PM Modi का राहुल गांधी पर तंज-श्रीहरिकोटा से एक साल में उतने रॉकेट लॉन्च नहीं होते, जितनी बार कांग्रेस अपने नेता को ‘लॉन्च’ करने की असफल कोशिशें करती है… जानें और क्या कहा?

October 23, 2026

JMM के हजारीबाग जिला अध्यक्ष के अंगरक्षक की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर के कमरे से शव बरामद, पूर्व मंत्री ने लगाये ये आरोप

October 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group