
Galudih. गालूडीह और पटमदा से सटे बंगाल के लतापाड़ा गांव में दर्दनाक घटना सामने आई है. मां और तीन बेटियों ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया. मां पिया गोराई की उम्र 30 साल है. तीनों बेटियां बैशाखी गोराई 13 साल, पल्लवी गोराई 10 साल और सौरवी गोराई 6 साल की हैं. घटना गुरुवार रात की है, जबकि जहर खाने का खुलासा शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद हुआ.
घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. दरअसल, या के पति आनंद गोराई गुरुवार सुबह जमशेदपुर के बिरसानगर में सब्जी बेचने गए थे. देर रात घर लौटे तो पत्नी और तीनों बेटियों को बेहोशी की हालत में पाया.
आनंद ने सूचना पड़ोसियों को दी. चारों को रात 11 बजे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां सभी को मृत घोषित कर दिया. इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुरुलिया जिला पुलिस सक्रिय हुई और जांच शुरू की. सभी पुरुलिया के बांदोवान के लतापाड़ा निवासी हैं.
