Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Ramnavmi : जमशेदपुर में आज निकलेगा अखाड़ों का विसर्जन जुलूस, सीसीटीवी व ड्रोन से जुलूस की होगी निगरानी, भारी संख्या में पुलिस तैनात

Jamshedpur. रामनवमी के अवसर पर जिला प्रशासन ने शहर में होने वाली गतिविधियों के लिए पूरी तैयारी कर ली है. इस बार सोमवार को शहर के विभिन्न अखाड़ों का विसर्जन विभिन्न नदी घाटों पर किया जाएगा. रामनवमी जुलूस की ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी. अधिकारी सीसीआर में बैठ कर सीसीटीवी के जरिए जुलूस की निगरानी करेंगे. रैफ की तैनाती करने की योजना है. सुरक्षा के मद्देनजर 7 अप्रैल को नो इंट्री लागू की गयी है. जिला प्रशासन की ओर से सात अप्रैल को नो इंट्री में बदलाव किया गया है. सात अप्रैल की दोपहर एक बजे से आठ अप्रैल की सुबह छह बजे तक भारी वाहनों का परिचालन शहर में पूर्णत: बंद रहेगा.

मानगो क्षेत्र में एसएसपी, सिटी एसपी ने किया फ्लैग मार्च

रामनवमी में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिये रविवार को एसएसपी किशोर कौशल, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष समेत अन्य अधिकारियों ने मानगो, आजादनगर और उलीडीह थाना क्षेत्र में पैदल फ्लैग मार्च किया. इस दौरान सीआरपीएफ और जिला पुलिस के जवान भी मौजूद थे. पुलिस ने लोगों को हिदायत दी की रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान किसी तरह का समस्या उत्पन्न करने पर कार्रवाई की जायेगी.

Exit mobile version