Site icon Lahar Chakra

3 जून को IPL का फाइनल अहमदाबाद में खेला जायेगा,पहला क्वालीफायर 29 को, एलिमिनेटर मैच 30 मई को होगा

New Delhi. अहमदाबाद में तीन जून को इंडियन प्रीमियर लीग का फाइनल खेला जायेगा. एक जून को अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम दूसरे क्वालीफायर मैच का भी मेजबानी करेगा. बीसीसीआइ ने मंगलवार को बताया कि मुल्लांपुर में पहला क्वालीफायर 29 मई को और एलिमिनेटर मैच 30 मई को आयोजित किये जायेंगे. शुरुआती कार्यक्रम के अनुसार हैदराबाद और कोलकाता को प्ले ऑफ की मेजबानी करनी थी, लेकिन भारत-पाकिस्तान में तनाव के बाद कार्यक्रम में बदलाव और मानसून को देखते हुए स्थान परिवर्तन कर दिया गया है.

Exit mobile version