Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Private School की ओर से RE-Admission के नाम पर मोटी रकम वसूलने का मुद्दा गरमाया, मंत्री बोले- शिकायत करें कड़ी कार्रवाई होगी, स्पीकर बोले-मजबूत कानून बनाये सरकार
    Headlines

    Private School की ओर से RE-Admission के नाम पर मोटी रकम वसूलने का मुद्दा गरमाया, मंत्री बोले- शिकायत करें कड़ी कार्रवाई होगी, स्पीकर बोले-मजबूत कानून बनाये सरकार

    News DeskBy News DeskMarch 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड विधानसभा में मंगलवार को निजी विद्यालयों द्वारा मनमाना तरीके से री-एडमिशन और अन्य शुल्क के नाम पर मोटी रकम वसूलने का मुद्दा गरमा गया. हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदन में कहा कि समान शुल्क पर एक समान शिक्षा क्यों नहीं मिलती? उन्होंने सरकार से सवाल किया कि क्या राज्य में संचालित एक ही बोर्ड के समस्त निजी स्कूलों में सरकार एक सामान शुल्क निर्धारित करने का अधिकार रखती है? इसके जवाब में मंत्री रामदास सोरेन ने ऐसा करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है.

    इसके जवाब में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि सभी निजी विद्यालय स्वतंत्र हैं और पूरे विद्यालय संचालन का अधिकार केवल समिति को ही होता है. इस सवाल के जवाब में विधायक प्रदीप प्रसाद ने राज्य के गरीब अभिभावकों की समस्या को बताते हुए कहा कि अगर सरकार निजी स्कूलों द्वारा ली जाने वाली फीस की सीमा तय नहीं कर पाती है तो गरीबों के बच्चे कभी निजी स्कूलों में नहीं पढ़ पाएंगे.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    री-एडमिशन के मनमाना शुल्क वसूलने के मामले पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी कहा कि यह विषय काफी गंभीर है. निजी स्कूलों की फीस को लेकर न्यायाधिकरण बना हुआ है लेकिन इसके लिए जो बैठकें होनी चाहिए वह नहीं होती है. विधायक नवीन जयसवाल ने निजी विद्यालयों द्वारा मनमाना ढंग से ली जाने वाली री-एडमिशन शुल्क पर रोक लगाने की मांग की. इसके जवाब में मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि, अगर कोई भी निजी स्कूल री-एडमिशन के नाम पर कोई शुल्क ले रहा है तो जिला स्तर की कमेटी में इसकी शिकायत करें. उन्होंने ऐसा करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई करने की बात कही है.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    विधानसभा अध्यक्ष का कानून बनाने पर जोर
    स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने भी मनामाना ढंग से ली जानी वाली फीस पर रोक लगाने का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि इन सभी विसंगतियों पर रोक लगाने के लिए सरकार की ओर से एक कानून बनना चाहिए. उनके इस जवाब का सभी विधायकों ने मेज पर हाथ पटक कर सराहना की.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    The issue of private schools charging huge amount in the name of RE-Admission heated up the minister said- complain and strict action will be taken the speaker said- the government should make strong laws
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group