Site icon Lahar Chakra

वेतन नहीं देने पर आधुनिक के वेंडर को श्रम विभाग ने थमाया नोटिस, 16 को बुलाया

जमशेदपुर. आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्स लिमिटेड के संवेदक जय बाबा लोकनाथ द्वारा चंदन गुप्ता, राजदेव मुंडा, बिनोद मुंडा व रघुनाथ सिंह का वेतन नहीं दिया गया है. इसे लेकर एक शिकायत की गयी है. इसकी शिकायत के आधार पर सरायकेला खरसावां जिले के श्रम अधीक्षक की ओर से जय बाबा लोकनाथ के पदाधिकारी को 16 जुलाई को हाजिर होने को कहा गया है. जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ की ओर से यह शिकायत की गयी है.

Exit mobile version