Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»पर्स लूटने में नाकाम रहे बदमाश, सड़क पर गिरकर मां-बेटा घायल
    Crime

    पर्स लूटने में नाकाम रहे बदमाश, सड़क पर गिरकर मां-बेटा घायल

    News DeskBy News DeskSeptember 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात लूटपाट का एक प्रयास असफल हो गया, लेकिन इस घटना ने एक मां-बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया. जानकारी के अनुसार, टाटा मोटर्स में कार्यरत सुरेंद्र सिंह की पत्नी नीतू सिंह अपने छह वर्षीय बेटे सार्थक के साथ साकची से स्कूटी पर घर लौट रही थीं. नीलडीह सिग्नल के पास अचानक पीछे से आए स्कूटी सवार एक युवक ने नीतू सिंह का पर्स छीनने की कोशिश की.

    नीतू सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए पर्स को कसकर पकड़े रखा, जिससे बदमाश उसे लेकर भागने में नाकाम रहा. लेकिन छीना-झपटी के दौरान संतुलन बिगड़ने से नीतू और उनका बेटा सड़क पर गिर पड़े. गिरने से सार्थक के सिर में गंभीर चोट आई जबकि नीतू सिंह के चेहरे पर भी चोटें लगीं.

    Jamshedpur News :गुरु अर्जन देव जी की शहादत पर सोनारी में छबील सेवा का आयोजन, हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया, अमरप्रीत सिंह काले भी हुए शामिल

    आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल मां-बेटे को टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है और इलाज जारी है. इस घटना से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है.

    Jamshedpur News :रक्तदान से बनता मानव जीवन महान ,विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून 2026 पर विशेष

    पीड़ित सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह भी पत्नी और बेटे के साथ लौट रहे थे जब यह वारदात हुई. घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ भी कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपित को जल्द पकड़ लिया जाएगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    mother and son got injured after falling on the road The miscreants failed to rob the purse
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :गुरु अर्जन देव जी की शहादत पर सोनारी में छबील सेवा का आयोजन, हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया, अमरप्रीत सिंह काले भी हुए शामिल

    June 13, 2026

    Jamshedpur News :रक्तदान से बनता मानव जीवन महान ,विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून 2026 पर विशेष

    June 13, 2026

    ADITYAPUR NEWS: आदित्यपुर में जल संकट पर सड़क पर उतरी जनता, 15 जुलाई तक सीतारामपुर प्लांट चालू करने का मिला आश्वासन

    June 13, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :संताली भाषाओं की पढ़ाई के लिए शिक्षकों की नियुक्ति के लिए सीएम से करेंगे वार्ता: संजीव सरदार

    June 13, 2026

    Illegal Mining Accident: बंद पड़ी खदान में अवैध खनन के दौरान गैस रिसाव से 4 लोगों की मौत

    June 13, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group