Site icon Lahar Chakra

झारखंड हाइकोर्ट के नये चीफ जस्टिस आज राजभवन में लेंगे शपथ, ओड़िशा से पहुंचे राची

रांची . झारखंड हाइकोर्ट के नये चीफ जस्टिस डॉ विद्युत रंजन सारंगी पांच जुलाई की सुबह 9.45 बजे शपथ लेंगे. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन डॉ सारंगी को राजभवन के बिरसा मंडप में शपथ दिलायेंगे. डॉ बीआर सारंगी देर रात ओडिशा से रांची पहुंचे. हाइकोर्ट के अधिकारियों ने उनकी आगवानी की. बुके देकर स्वागत किया. जस्टिस डॉ बीआर सारंगी 20 जून 2013 को ओडिशा हाइकोर्ट में स्थायी न्यायाधीश नियुक्त हुए थे. उन्होंने 1985 में ओडिशा हाइकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में नियमित प्रैक्टिस शुरू की. लगभग 27 वर्षों तक उन्होंने प्रैक्टिस की है.

Exit mobile version