Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»17,500 रुपये फीस जमा नहीं होने के कारण Dhanbad IIT में सीट गंवाने वाले गरीब दलित युवक को मदद का Supreme Court ने दिया आश्वासन
    Headlines

    17,500 रुपये फीस जमा नहीं होने के कारण Dhanbad IIT में सीट गंवाने वाले गरीब दलित युवक को मदद का Supreme Court ने दिया आश्वासन

    News DeskBy News DeskSeptember 26, 2024Updated:September 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.उच्चतम न्यायालय ने कड़ी मेहनत के बाद अपने अंतिम प्रयास में आईआईटी की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उस गरीब दलित युवक को मदद का आश्वासन दिया है, जो धनबाद स्थित इस संस्थान में अंतिम तिथि तक 17,500 रुपये फीस जमा नहीं करा सका और अपनी सीट गंवा दी.
    प्रमुख न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने मंगलवार को 18-वर्षीय अतुल कुमार के वकील से कहा, हम आपकी यथासंभव मदद करेंगे, लेकिन आप पिछले तीन महीनों से क्या कर रहे थे, क्योंकि शुल्क जमा करने की निर्धारित समय सीमा 24 जून को समाप्त हो गई है.

    कुमार के माता-पिता सीट पक्की करने के लिए 17,500 रुपये की निर्धारित फीस 24 जून तक जमा करने में विफल रहे थे. युवक के माता-पिता ने सीट बचाने के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण और मद्रास उच्च न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाया था. युवक के वकील ने पीठ को बताया कि कुमार ने अपने दूसरे और अंतिम प्रयास में जेईई एडवांस्ड पास कर लिया और अगर शीर्ष अदालत उसकी मदद नहीं करती है तो वह परीक्षा में फिर से शामिल नहीं हो पाएगा. पीठ ने दलीलें सुनने के बाद इस वर्ष की प्रवेश परीक्षा आयोजित करने वाले आईआईटी, मद्रास के संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण को नोटिस जारी किया.

    वकील ने युवक के परिवार की आर्थिक स्थिति का हवाला दिया

    Jamshedpur NEWS: गुड़ाबांदा प्रखंड में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 341 आवेदनों में 289 को मिला लर्नर लाइसेंस

    वकील ने दलील दी कि आईआईटी, धनबाद में सीट आवंटित होने के महज चार दिन बाद यानी 24 जून की शाम पांच बजे तक 17,500 रुपये का इंतजाम करना छात्र के लिए बहुत मुश्किल काम था. कुमार एक दिहाड़ी मजदूर का बेटा है और उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के टिटोरा गांव में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले (बीपीएल) परिवार से है.

    राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भी उसकी मदद करने में असमर्थता जताई है. वकील ने दलील दी कि युवक ने झारखंड के एक केंद्र से जेईई की परीक्षा दी थी, इसलिए युवक ने झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का भी रुख किया, जिसने उसे मद्रास उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने का सुझाव दिया, क्योंकि परीक्षा आईआईटी, मद्रास ने आयोजित की थी. उच्च न्यायालय ने उसे शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाने के लिए कहा.

    Dhanbad NEWS: श्रावणी मेला यात्रियों के लिए धनबाद मंडल का विशेष सहायता अभियान, चंद्रपुरा स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर और हेल्प बूथ शुरू

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    500 fee The Supreme Court assured help to a poor Dalit youth who lost his seat in Dhanbad IIT due to non-payment of Rs 17
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: गुड़ाबांदा प्रखंड में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 341 आवेदनों में 289 को मिला लर्नर लाइसेंस

    August 6, 2026

    Dhanbad NEWS: श्रावणी मेला यात्रियों के लिए धनबाद मंडल का विशेष सहायता अभियान, चंद्रपुरा स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर और हेल्प बूथ शुरू

    August 6, 2026

    Jamshedpur NEWS: सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL सीनियर जीएम को सौंपा ज्ञापन, लंबित विकास कार्यों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन

    August 6, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: गुड़ाबांदा प्रखंड में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 341 आवेदनों में 289 को मिला लर्नर लाइसेंस

    August 6, 2026

    Dhanbad NEWS: श्रावणी मेला यात्रियों के लिए धनबाद मंडल का विशेष सहायता अभियान, चंद्रपुरा स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर और हेल्प बूथ शुरू

    August 6, 2026

    Jamshedpur NEWS: सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL सीनियर जीएम को सौंपा ज्ञापन, लंबित विकास कार्यों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन

    August 6, 2026

    Jamshedpur News: ‘श्रीनाथ शंखनाद 2026’ के साथ श्रीनाथ विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र का हुआ आगाज़

    August 6, 2026

    Jamshedpur News :विशाल तिरंगा यात्रा एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की तैयारियां हुई तेज, 9 अगस्त को साकची नेताजी सुभाष मैदान से निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा

    August 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group