Site icon Lahar Chakra

झारखंड राज्य आकलन सफल सहायक अध्यापक संघ ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के आवास का किया घेराव, दिया धरना

Ranchi.झारखंड राज्य आकलन सफल सहायक अध्यापक संघ ने रविवार को वेतनमान की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के आवास के समक्ष धरना दिया. संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत तिवारी ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है. इस कारण शिक्षकों को फिर से आंदोलन करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि अगर पारा शिक्षकों को सरकार जल्द वेतनमान नहीं देती है, तो संघ उग्र आंदोलन करेगा. महासचिव बबलू सिंह ने कहा कि जिन मांगों को पूरा करने पर सहमति बनी थी, उसके लिए भी शिक्षकों को आंदोलन करना पड़ रहा है. उन्होंने शिक्षकों को जल्द वेतनमान देने की मांग की. संघ ने जेटेट परीक्षा में जिलावार भाषा में मगही, भोजपुरी व अंगिका को शामिल करने, शिक्षकों की सेवानिवृत्ति उम्रसीमा 62 वर्ष करने व 1700 पारा शिक्षकों की सेवा समाप्त करने का निर्णय वापस लेने की मांग कर रहे हैं.

Exit mobile version