Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»तीन दिवसीय टेकरूट 3.0 का श्रीनाथ विश्वविद्यालय में भव्य समापन, तकनीक-नवाचार और सांस्कृतिक विविधता का दिखा संगम
    Headlines

    तीन दिवसीय टेकरूट 3.0 का श्रीनाथ विश्वविद्यालय में भव्य समापन, तकनीक-नवाचार और सांस्कृतिक विविधता का दिखा संगम

    News DeskBy News DeskSeptember 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. श्रीनाथ विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय टेक फेस्ट टेकरूट 3.0 का तीसरा और अंतिम दिन आज सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पुरस्कार वितरण और प्रेरणादायी संबोधनों के साथ भव्य रूप से सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और विशिष्ट अतिथियों ने तकनीक, नवाचार और सांस्कृतिक विविधता का शानदार संगम देखा.

    कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल सारंगी तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व महाप्रबंधक , एचएएल, बेंगलुरु, श्री अशुतोष कुमार सिन्हा और अल कबीर पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ. वारिस सरवार इमाम का मंच पर हार्दिक स्वागत किया गया.

    परंपरागत दीप प्रज्वलन के बाद स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष श्री शशि कांत सिंह ने छात्रों को संबोधित किया. तीसरे दिन में छात्रों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. विशेष अतिथि डॉ. वारिस सरवर इमाम ने छात्रों के साथ अपने विचार साझा किए, तत्पश्चात विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. मौसुमी महतो ने विश्वविद्यालय में आमंत्रित अतिथियों को भेंट देकर सम्मानित किया.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    मुख्य अतिथि श्री कुणाल सारंगी ने अपने उद्बोधन से विद्यार्थियों को प्रेरित किया और वर्किंग मॉडल, कोड मिलिशिया तथा ब्लैक ऑप्स के विजेताओं को पुरस्कृत किया. अंत में उनका सम्मान श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति श्री सुखदेव महतो ने मंच पर किया.

    पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान ट्रस्टी सदस्य श्रीमती अनीता महतो ने क्विज़ मैनिया, सुडोकू पज़ल और रूबिक क्यूब सॉल्विंग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया. डीन एडमिनिस्ट्रेशन श्री जे. राजेश ने रील्स मेकिंग, मीम्स, डॉक्यूमेंट्री और ई-गेम्स के निर्णायकों को सम्मानित किया. ई-गेम्स (फ्री फायर और बीजीएमआई), लोगो डिज़ाइनिंग, ट्रेज़र हंट, वेबसाइट डिज़ाइनिंग और रोबो वॉर के विजेताओं को कुलपति श्री सुखदेव महतो ने पुरस्कृत किया और इस दौरान शुभकामना संदेश भी दिया.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    कार्यक्रम में मौजूद विशिष्ट अतिथि श्री अशुतोष कुमार सिन्हा ने छात्रों के साथ अपना अनुभव साझा किया जिसके बाद उन्होंने मीम्स व फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया. उनका सम्मान कुलपति प्रो. (डॉ.) शिवानंद सिंह ने किया. एसोसिएट डीन एकेडमिक्स डॉ. भाव्या भूषण ने रील्स मेकिंग, डॉक्यूमेंट्री और ब्रिज किर्ति के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए. मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष श्री अभिषेक कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ. टेकरूट 3.0 का समापन दिवस तकनीकी कौशल, नवाचार, सांस्कृतिक समृद्धि और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की झलक के साथ हुआ.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    and cultural diversity. innovation Jamshedpur JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news showcasing a confluence of technology The three-day TechRoot 3.0 concludes at Shreenath University जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group