Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Jharkhand में निकाय चुनाव का रास्ता साफ, 75 दिन में वार्डवार वोटर लिस्ट अलग कर चुनाव की अधिसूचना जारी करेगा राज्य निर्वाचन आयोग
    Elections

    Jharkhand में निकाय चुनाव का रास्ता साफ, 75 दिन में वार्डवार वोटर लिस्ट अलग कर चुनाव की अधिसूचना जारी करेगा राज्य निर्वाचन आयोग

    News DeskBy News DeskFebruary 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने राज्य में नगर निगम व निकाय चुनाव मामले में दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई की. मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रार्थी, राज्य सरकार, राज्य निर्वाचन आयोग व भारत निर्वाचन आयोग (इसीआइ) का पक्ष सुना. अदालत ने भारत निर्वाचन आयोग के शपथ पत्र को देखने के बाद कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में उपयोग किया गया वोटर लिस्ट ही अपडेटेड वोटर लिस्ट है, जिसके आधार पर नगर निकाय चुनाव कराया जा सकता है.

    राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से कहा गया कि भारत निर्वाचन आयोग से वोटर लिस्ट मिल गयी है. उसके आधार पर वह चुनाव में आगे बढ़ेगा. वार्डवार वोटर लिस्ट अलग कर चुनाव की अधिसूचना जारी की जायेगी. वार्डवार वोटरलिस्ट तैयार करने में कम से कम 75 दिन लग जायेंगे. अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद मामले की अगली सुनवाई के लिए 12 सप्ताह के बाद की तिथि निर्धारित करने को कहा. इससे पूर्व भारत निर्वाचन आयोग की ओर से शपथ पत्र दायर कर बताया गया कि 13 जनवरी को ही लेटेस्ट पुनरीक्षित वोटरलिस्ट राज्य निर्वाचन आयोग को सौंप दी गयी थी.

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर की QuNITe टीम का शानदार प्रदर्शन, NTPC Electron Quiz के नेशनल फाइनल में पहुंची

    इस वोटरलिस्ट से झारखंड में नवंबर माह में विधानसभा का चुनाव कराया गया है. देश के चार राज्यों जैसे हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र व जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराया गया है. इन राज्यों में एक अप्रैल 2025 तक वोटरलिस्ट का कोई पुनरीक्षण नहीं होना है. इसलिए 13 जनवरी को सौंपी गयी वोटरलिस्ट, जो एक अक्तूबर 2024 तक पुनरीक्षित है, के आधार पर राज्य निर्वाचन आयोग नगर निकाय का चुनाव करा सकता है.

    JAMSHEDPUR NEWS: भाजपा की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, बूथ सशक्तिकरण और सेवा संकल्प अभियान की बनी रूपरेखा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    the State Election Commission will issue the election notification after separating the ward-wise voter list in 75 days The way is clear for the civic elections in Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    NEET Protest: PM मोदी के आग्रह के बाद केंद्रीय मंत्री नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद समाप्त किया अनशन

    July 24, 2026

    Share Bazar: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 992.53 अंक टूटा

    March 12, 2026

    Jugsalai Nagar Parisad Chunav : मतदान से पहले रिंकू सिंह की स्थिति और मजबूत; इंदु देवी और सरदार शैलेंद्र सिंह की धर्मपत्नी बलबीर कौर ने दिया रिंकू सिंह को समर्थन

    February 22, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर की QuNITe टीम का शानदार प्रदर्शन, NTPC Electron Quiz के नेशनल फाइनल में पहुंची

    September 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भाजपा की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, बूथ सशक्तिकरण और सेवा संकल्प अभियान की बनी रूपरेखा

    September 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :आजादनगर में पुलिस की बड़ी छापेमारी, 1299 पुड़िया गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    September 11, 2026

    PATNA NEWS: त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत, पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन 2 दिसंबर तक बढ़ा

    September 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :श्रीनाथ यूनिवर्सिटी और स्वावलंबी ओडिशा के बीच समझौता, उद्यमिता और स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा

    September 11, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group