Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Tata Zoo में खुला तितलियों का संसार, जू की महिला केयरटेकर मालती मांझी से कराया तितली घर का उद्घाटन, जानें Butterfly Park की खूबियां
    Headlines

    Tata Zoo में खुला तितलियों का संसार, जू की महिला केयरटेकर मालती मांझी से कराया तितली घर का उद्घाटन, जानें Butterfly Park की खूबियां

    News DeskBy News DeskDecember 21, 2024Updated:December 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में शनिवार को तितली घर का उद्घाटन हुआ. उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तो टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी थे, लेकिन उन्होंने इस पार्क का उद्घाटन चिड़ियाघर की महिला केयरटेकर मालती मांझी से कराया. पार्क को नये सिरे से 1.76 करोड़ रुपए की लागत से आठ माह में बनाया गया है. पार्क में एजुकेशन सेंटर, बटरफ्लाइ को देखने का एरिया और बटरफ्लाइ का ब्रीडिंग एरिया भी मौजूद है. इसमें 41 प्रजातियों की तितलियों को प्रदर्शित किया गया है.

    इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष चाणक्य चौधरी ने कहा कि पार्क का नए सिरे से जीर्णोद्धार किया गया है. हर माह नए-नए जानवर और पक्षियों को एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत दूसरे चिड़ियाघर से लाया जा रहा है. इसी कड़ी में तितली घर का निर्माण भी हुआ है. यहां तापमान को नियंत्रित करने के लिए उपकरण लगाए गए हैं और कर्मचारियों को भी नियुक्त किया गया है, ताकि तितलियों की संख्या में इजाफा हो सके. टाटा जू में पहले तितली पार्क थी. लेकिन इसको बाद में बंद कर दिया गया था. 2008 में इसकी शुरुआत की गयी थी.

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    बाद में चलकर 2014 में इसको बंद कर दिया गया था. करीब 10 साल के बाद इसको फिर से शुरु किया गया है. 2008 में यहां तितलियों की संख्या 21 थी. लेकिन बाद में सेंट्रल जू ऑथोरिटी के आदेश पर तितली पार्क को बंद कर अब नये सिरे से बनाया गया है. डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि कोल्हान में तितिलयों की काफी प्रजातियां यहां मिलती है. यहां कई दुर्लभ प्रजातियां है. इसका सर्वे पहले कराया गया है. इसका आने वाले दिनों में भी सर्वे कराया जायेगा.

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    know the features of the Butterfly Park the butterfly house was inaugurated by the female caretaker of the zoo Malti Manjhi The world of butterflies opened in Tata Zoo
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group