Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Crime : सिंहभूम चेंबर के एग्जक्यूटिव मेंबर आकाश मोदी की कार का शीशा तोड़कर चोरी, लैपटॉप व नकदी उड़ाए, बिस्टुपुर टीके कॉम्प्लेक्स के सामने खड़ी थी कार

Jamshedpur. सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के कार्यकारिणी सदस्य (एग्जक्यूटिव मेंबर) आकाश मोदी की कार से उच्चकों ने लैपटॉप, 25 हजार नकद व कागजात की चोरी कर ली. घटना बुधवार को अपराह्न लगभग छह बजे के आस-पास हुई. कार चैंबर भवन के सामने टीके कॉम्प्लेक्स के पास हुई. घटना के समय आकाश मोदी सिंहभूम चैंबर के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ जुगसलाई स्थित चैंबर के पदाधिकारी लिप्पू शर्मा के घर गए थे. लिप्पू शर्मा के पिता वंशीधर शर्मा का कुछ दिन पहले ही निधन हो गया था.इस उपलक्ष्य में उनके घर पर बैठक रखी गई थी, जिसमें सभी शामिल हुए. जुगसलाई से लौटने के बाद आकाश मोदी जब अपनी कार के समीप गए तो देखा कि कार की बांयी ओर की आगे के दरवाजे के सामने का कांच टूटा हुआ है. समीप जाकर देखा तो कार की सीट पर रखा बैग गायब था. बैग में लैपटॉप के अलावे 25 हजार रुपये नकद व जरूरी कागजात थे. इस घटना के बाद उन्होंने बिष्टुपुर पुलिस को फोन करके सूचित किया. बाद में लिखित शिकायत की. शिकायत के बाद पुलिस वहां पहुंची तथा छानबीन शुरू की. पुलिस अगल-बगल लगे सीटीटीवी कैमरे खंगाल रही है.

Exit mobile version