Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»रांची समेत झारखंड में 5 अक्टूबर तक बारिश व वज्रपात की चेतावनी, गिरेगा तापमान
    Headlines

    रांची समेत झारखंड में 5 अक्टूबर तक बारिश व वज्रपात की चेतावनी, गिरेगा तापमान

    News DeskBy News DeskOctober 1, 2025Updated:October 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : झारखंड में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है. मौसम विभाग ने बुधवार को जानकारी दी कि राज्य के सभी स्थानों पर 3 से 5 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. यह बदलाव बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण हो रहा है.

    विभाग ने स्पष्ट किया है कि 2 अक्टूबर को राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी और आसपास के मध्यवर्ती क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है.

    मौसम केंद्र के अनुसार, 3 और 4 अक्टूबर को उत्तरी-पूर्वी तथा उत्तर-मध्यवर्ती जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज हो सकती है. इस दौरान भी तेज हवाओं और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है. इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    पिछले 24 घंटों में झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई. इसमें सबसे अधिक बारिश जामताड़ा में 9.8 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई. बुधवार को सुबह से रांची और आसपास का मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद बादल छाए और बीच-बीच में धूप भी निकली.

    राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक तापमान पाकुड़ में 37.1 डिग्री और सबसे कम तापमान लातेहार में 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं रांची में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री रहा. जमशेदपुर में 33.6 डिग्री, डाल्टनगंज में 34.6 डिग्री, बोकारो में 34.5 डिग्री और चाईबासा में 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand JHARKHAND HOT NEWS Jharkhand news On the last day of Durga Puja there is a warning of rain and thunderstorm in Jharkhand including Ranchi till October 5. झारखंड और आसपास की खबरें झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखंड समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group