Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»हावड़ा जाने वाली ट्रेन में फंदे से लटका शव मिलने से सांतरागाछी में हड़कंप
    Crime

    हावड़ा जाने वाली ट्रेन में फंदे से लटका शव मिलने से सांतरागाछी में हड़कंप

    News DeskBy News DeskFebruary 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    कोलकाता. मुम्बई मेल ट्रेन के एक डिब्बे में फंदे से लटके शव के मिलने से सांतारागाछी रेलवे यार्ड में हड़कंप मच गया. आरपीएफ की ओर से बुधवार सुबह इस बारे में जानकारी दी गई है.

    बताया गया है कि घटना मंगलवार देर शाम की है, जब हावड़ा स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन को सफाई के लिए यार्ड में ले जाया गया. उसी दौरान रेलवे कर्मचारियों की नजर ट्रेन के शौचालय में झूल रहे शव पर पड़ी.

    मिली जानकारी के मुताबिक, मुम्बई मेल ट्रेन मंगलवार अपराह्न हावड़ा स्टेशन पहुंची थी. यात्रियों के उतरने के बाद ट्रेन को सांतारागाछी यार्ड में सफाई के लिए भेजा गया. सफाई के दौरान जब कर्मचारी एक अनारक्षित कोच में पहुंचे, तो शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद मिला. उन्होंने खुद कुछ नहीं किया बल्कि इस बारे में तुरंत रेलवे सुरक्षा बल को सूचना दी गई. सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पहुंचा, जिन्होंने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

    Jamshedpur : जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनिज कारोबारियों के विरूद्ध सख्ती का निर्देश, वन क्षेत्रों में अवैध उत्खनन, परिवहन, बिना पंजीकरण संख्या वाले वाहनों की धरपकड़, अतिभारित/ ओवरलोडेड वाहनों की जांच तथा दोषी वाहन मालिकों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा

    राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने इस मामले में अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज किया है.

    प्राथमिक जांच में पुलिस को संदेह है कि मृतक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. शव के पास से कोई टिकट या पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस को शक है कि घटना चलती ट्रेन में हुई होगी. हालांकि, इस मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

    Jharkhand : झारखंड में 17 IAS के बाद 46 IPS भी इधर से उधर, सरायकेला समेत दर्जनभर जिलों को मिले नए SP

    पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इन सवालों के जवाब मिलेंगे. फिलहाल, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    There was a stir in Santragachhi after a dead body was found hanging from a noose in a train going to Howrah
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: टाटा स्टील की फैक्ट्री से होकर नदी में गिरने वाले बड़े नालों का दूषित बहिस्राव,नदी के प्रदूषण और मछलियों के मरने का कारण – सरयू राय

    April 2, 2026

    Jharkhand News :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड पुलिस को 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे, अत्याधुनिक 12 नए थानों का किया ऑनलाइन शिलान्यास

    March 13, 2026

    Share Bazar: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 992.53 अंक टूटा

    March 12, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur : जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनिज कारोबारियों के विरूद्ध सख्ती का निर्देश, वन क्षेत्रों में अवैध उत्खनन, परिवहन, बिना पंजीकरण संख्या वाले वाहनों की धरपकड़, अतिभारित/ ओवरलोडेड वाहनों की जांच तथा दोषी वाहन मालिकों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा

    April 18, 2026

    Jharkhand : झारखंड में 17 IAS के बाद 46 IPS भी इधर से उधर, सरायकेला समेत दर्जनभर जिलों को मिले नए SP

    April 18, 2026

    Jharkhand Crime : जनता श्रमिक संघ के सचिव और धनबाद मेयर संजीव सिंह के करीबी को मारी गोली, गंभीर, घटनास्थल से मिले 4 खोखे

    April 18, 2026

    Jharkhand Health : झारखंड में 50 बिस्तर तक के अस्पतालों को नियमों में मिल सकती है राहत

    April 18, 2026

    Jamshedpur Electricity : मानगो और सोनारी के कई इलाकों में आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    April 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group