Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»अगले तीन दिन झारखंड में होगी झमाझम बारिश, जमशेदपुर-रांची समेत कई जिलों में अलर्ट
    Headlines

    अगले तीन दिन झारखंड में होगी झमाझम बारिश, जमशेदपुर-रांची समेत कई जिलों में अलर्ट

    News DeskBy News DeskSeptember 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : झारखंड में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार, रांची, पलामू, गुमला, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद सहित कई जिलों में बुधवार से शुक्रवार तक भारी बारिश हो सकती है. बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र ओडिशा की ओर बढ़ रहा है, जिससे पूरे राज्य में बारिश तेज हो गई है.

    मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. मंगलवार को रांची में बारिश के कारण तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम है. वहीं, गोड्डा में सबसे अधिक तापमान 33.9 डिग्री रहा.

    पिछले 24 घंटों में झारखंड के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई. इसमें पलामू 78.4, गढ़वा 59.0, गुमला 49.1, पूर्वी सिंहभूम 48.4, पाकुड़ 32.0, धनबाद 31.6, पश्चिमी सिंहभूम 27.0, खूंटी 26.8, बोकारो 26.0, रांची 7.4 में एमएम बारिश रिकार्ड की गयी.

    Jamshedpur: बाड़ीगोड़ा में अंडरब्रिज निर्माण के शिलान्यास के 3 साल बीते, पर नहीं शुरू हुआ काम, फूटा लोगों का गुस्सा, विरोध प्रदर्शन

    मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटों में ओडिशा से होते हुए झारखंड को प्रभावित करेगा. मानसून ट्रफ लाइन राजस्थान, मध्य प्रदेश और ओडिशा से गुजर रही है, जिसका असर झारखंड के मौसम पर पड़ रहा है.

    मानसून ट्रफ और निम्न दबाव के कारण अगले तीन दिनों तक झारखंड में रुक-रुक कर बारिश होगी. ओडिशा के उत्तरी हिस्से में सक्रिय यह सिस्टम पूरे राज्य में वर्षा की गतिविधि को बढ़ा रहा है.

    Jharkhand: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा ने खरीदा नामांकन पत्र, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई मंत्री रहे मौजूद

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    alert in many districts including Jamshedpur-Ranchi RAJDHANI KI KHABAR RAJNITI KI KHABAR Ranchi news There will be heavy rain in Jharkhand for the next three days झारखंड की खबर झारखंड की राजनीति रांची न्यूज राजधानी की खबरें राजनीति की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: बाड़ीगोड़ा में अंडरब्रिज निर्माण के शिलान्यास के 3 साल बीते, पर नहीं शुरू हुआ काम, फूटा लोगों का गुस्सा, विरोध प्रदर्शन

    June 8, 2026

    Jharkhand: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा ने खरीदा नामांकन पत्र, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई मंत्री रहे मौजूद

    June 8, 2026

    NEET UG Exam: एनटीए ने नीट-यूजी 2026 के लिए परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के बारे में जानकारी दी

    June 8, 2026
    Recent Post

    Railway GRP Constable Murder: जीआरपी कांस्टेबल से घरेलू काम कराने के आरोप में एडीजी रैंक के अधिकारी पर कार्रवाई शुरू, ये है आरोप

    June 8, 2026

    Jharkhand BJP: झारखंड के विकास के लिए भाजपा सबसे उपयुक्त विकल्प, नितिन नवीन ने 2029 के विस चुनाव में जुट जाने का किया आह्वान

    June 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group