Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»अगले तीन दिन झारखंड में होगी झमाझम बारिश, जमशेदपुर-रांची समेत कई जिलों में अलर्ट
Headlines

अगले तीन दिन झारखंड में होगी झमाझम बारिश, जमशेदपुर-रांची समेत कई जिलों में अलर्ट

News DeskBy News DeskSeptember 3, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi : झारखंड में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार, रांची, पलामू, गुमला, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद सहित कई जिलों में बुधवार से शुक्रवार तक भारी बारिश हो सकती है. बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र ओडिशा की ओर बढ़ रहा है, जिससे पूरे राज्य में बारिश तेज हो गई है.

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. मंगलवार को रांची में बारिश के कारण तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम है. वहीं, गोड्डा में सबसे अधिक तापमान 33.9 डिग्री रहा.

पिछले 24 घंटों में झारखंड के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई. इसमें पलामू 78.4, गढ़वा 59.0, गुमला 49.1, पूर्वी सिंहभूम 48.4, पाकुड़ 32.0, धनबाद 31.6, पश्चिमी सिंहभूम 27.0, खूंटी 26.8, बोकारो 26.0, रांची 7.4 में एमएम बारिश रिकार्ड की गयी.

Tata Sons की लिस्टिंग का फैसला मेरे हाथ में नहीं, नोएल टाटा से बोले चंद्रशेखरन, बेनतीजा रही सीक्रेट मीटिंग, पुनर्नियुक्ति का मुद्दा भी उठा

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटों में ओडिशा से होते हुए झारखंड को प्रभावित करेगा. मानसून ट्रफ लाइन राजस्थान, मध्य प्रदेश और ओडिशा से गुजर रही है, जिसका असर झारखंड के मौसम पर पड़ रहा है.

मानसून ट्रफ और निम्न दबाव के कारण अगले तीन दिनों तक झारखंड में रुक-रुक कर बारिश होगी. ओडिशा के उत्तरी हिस्से में सक्रिय यह सिस्टम पूरे राज्य में वर्षा की गतिविधि को बढ़ा रहा है.

Railway: ट्रेन में रात 11 से सुबह 5 बजे के बीच मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद रखने का आदेश, फैसले की विशेषज्ञों ने की आलोचना, जानें क्या कहा?

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Sons की लिस्टिंग का फैसला मेरे हाथ में नहीं, नोएल टाटा से बोले चंद्रशेखरन, बेनतीजा रही सीक्रेट मीटिंग, पुनर्नियुक्ति का मुद्दा भी उठा

October 31, 2026

Railway: ट्रेन में रात 11 से सुबह 5 बजे के बीच मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद रखने का आदेश, फैसले की विशेषज्ञों ने की आलोचना, जानें क्या कहा?

October 31, 2026

Jharkhand: हथियारबंद हमलावरों ने होटल में की अंधाधुंध गोलीबारी, बाल-बाल बचे कर्मचारी

October 31, 2026
Recent Post

Jharkhand: प्रेमी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया, फिर गला घोंटकर कर दी हत्या, आरोपी ने कबूला जुर्म, बतायी हत्या की वजह

October 31, 2026

Tata Motors: टाटा मोटर्स को हो गयी इटली की वाणिज्यिक वाहन कंपनी इवेको, कंपनी ने बहुलांश हिस्सेदारी का किया अधिग्रहण

October 31, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group