Site icon Lahar Chakra

बर्मामाइंस में साथ में बैठकर पी रहे थे शराब, विवाद के बाद युवक के सिर में मार दी गोली, मौत

JAMSHEDPUR. बर्मामाइंस थाना अंतर्गत कैरेज कॉलोनी में विवाद के बाद बदमाशों ने शुभम कुमार को गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये. घटना बीती रात की है। इधर, सूचना पाकर बर्मामाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और शुभम को तत्काल एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

पुलिस ने शुभम के परिजनों को इसकी जानकारी दी. शुभम बर्मामाइंस के कैलाश नगर में रहता था, हालांकि, वह भी पूर्व में कैरेज कॉलोनी में ही रहा करता था. शुभम ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था. घटना स्थल के पास से पुलिस ने शुभम की बाइक भी बरामद की है

हत्या का आरोप पूर्व अपराधी के बेटे पर

बताया जाता है कि पूर्व अपराधी मनोज दास के बेटे साहिल दास ने घटना को अंजाम दिया है. मनोज दास के कैरेज कॉलोनी स्थित आवास में साहिल अपने साथियों के साथ शराब पी रहा था. इस दौरान शुभम भी मौजूद था. अचानक किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद साहिल ने हथियार निकालकर शुभम को गोली मार दी. गोली सिर के बीचोबीच लगी है. घटना को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गये. बता दे कि मनोज दास पर कई अपराधिक मामले दर्ज है.

Exit mobile version