Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»भोपाल के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूल को खाली कराकर ली गयी तलाशी
    Crime

    भोपाल के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूल को खाली कराकर ली गयी तलाशी

    News DeskBy News DeskFebruary 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में खजूरी सड़क स्थित हरमन माइनर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. शनिवार क स्कूल प्रिंसिपल की आधिकारिक ई-मेल आइडी पर अंग्रेजी और तेलुगु की मिली जुली भाषा में लिखे मेल में स्कूल की बिल्डिंग को आईईडी ब्लास्ट से उड़ाने धमकी दी गई. आज स्कूल की छुट्‌टी थी, लेकिन स्टाफ के कुछ सदस्य और कुछ छात्रों के परिजन मीटिंग के लिए मौजूद थे. धमकी मिलने के बाद तुरंत ही वे बाहर निकल गए और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने बीडी (बॉम्ब डिस्पोजल) और डीएस (डॉग स्क्वायड) की टीम के साथ स्कूल की सघन तलाशी शुरू कर दी. इसके अलावा, एटीएस (एंटी टेरर स्क्वायड) की टीम भी जांच के लिए पहुंची और तलाशी ली.

    प्रिंसिपल सुनीता सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह 10.53 बजे मेल आया, जिसमें स्कूल को सुसाइड ब्लास्ट से उड़ाने की बात कही गई थी. जिस ई-मेल से यह धमकी दी गई वह तमिलनाडु राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री पलानीवेल थ्याग राजन (पीटीआर) के नाम से बनाई गई है. इसमें कहा गया कि हरमन माइनर स्कूल में आरडीएक्स से आत्मघाती आइईडी ब्लास्ट होगा. 2.55 बजे तक सभी को वहां से निकाल लो. मेल देखने के बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी. उसके बाद स्कूल को खाली करा लिया गया. यह मेल इस मेल में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उनकी पार्टी द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) से संबंधित एक लेख भी लिखा है.

    थाना प्रभारी अनुराग लाल ने बताया कि स्कूल के कोने-कोने की तलाशी ली गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई. पुलिस को जानकारी मिली कि दो दिन पहले ही दिल्ली से स्कूल में किताबों का एक पार्सल आया था. इसे भी संदेह के आधार पर बीडी और डीएस की टीम ने खोलकर जांच की, लेकिन उसमें सिर्फ किताबें निकलीं. अब मेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए साइबर एक्सपर्ट्स उसकी आईपी एड्रेस ट्रेस कर रहे हैं, ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके.

    Rail Accident: मालगाड़ी का इंजन और दो डिब्बे पटरी से उतरे, आसनसोल लाइन पर रेल सेवाएं घंटों रही बाधित

    तेलुगु भाषा में था मेल, स्टाफ ने किया ट्रांसलेट

    धमकी भरा मेल तेलुगु भाषा में लिखा गया था. स्कूल स्टाफ में मौजूद एक व्यक्ति को तेलुगु भाषा आती थी, उसने मेल को ट्रांसलेट कर इसकी जानकारी अन्य स्टाफ को दी. इसके बाद तुरंत स्कूल खाली कराया गया. उस समय वहां करीब 50 लोग मौजूद थे. स्कूल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

    Jharkhand SIR: JMM ने ‘असत्यापित’ और ‘विसंगति’ वाले मतदाताओं के लिए आसान एसआईआर सत्यापन की मांग की

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    mailed in Telugu language Threat to bomb Bhopal school
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Operation Narcos :42.86 लाख रुपये मूल्य का 85.720 किलोग्राम गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    June 23, 2026

    NEET Exam: लखीसराय में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, मेडिकल छात्रों समेत कुल 24 लोग गिरफ्तार

    June 22, 2026

    Seraikella-Kharsawan: बंद फैक्ट्री से लोहे की चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026
    Recent Post

    Rail Accident: मालगाड़ी का इंजन और दो डिब्बे पटरी से उतरे, आसनसोल लाइन पर रेल सेवाएं घंटों रही बाधित

    June 24, 2026

    Jharkhand SIR: JMM ने ‘असत्यापित’ और ‘विसंगति’ वाले मतदाताओं के लिए आसान एसआईआर सत्यापन की मांग की

    June 24, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की पांच साल में 40,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की योजना

    June 24, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, टीसीएस, टाटा स्टील के शेयर में गिरावट

    June 24, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस ने दिनकर कच्छप को किया गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट पर हुई कार्रवाई, कई मामलों में है आरोपी

    June 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group