Site icon Lahar Chakra

Ranchi बाल सुधार गृह से दीवार कूदकर तीन बाल कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Ranchi. बाल सुधार गृह से तीन बाल कैदी दीवार कूद कर फरार हो गये हैं. मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर पुलिस की टीम और बाल सुधार के सुरक्षाकर्मी बाल कैदियों की तलाश में जुटे हैं. तीनों बाल कैदियों पर चोरी का आरोप है . रांची के सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि बाल सुधार गृह के सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर तीन बाल कैदी सुधार गृह के दीवार को फांद कर फरार हो गए हैं.

दरअसल कुछ साल पहले तक रांची के सदर थाना क्षेत्र के डुमरदगा स्थित बाल सुधार गृह से बाल कैदियों के फरार होने की घटनाएं अक्सर सामने आते रहती थीं. वहीं बाल सुधार के अंदर अक्सर नशे के सामान फेंके जाते थे. लगातार ऐसी घटनाएं सामने आने के बाद बाल सुधार गृह की दीवार को काफी ऊंचा कर दिया गया. इसके बाद फरारी और नशे के सामान पहुंचने के मामले बंद से हो गए थे. लेकिन एक बार फिर से तीन बाल कैदी दीवार फांदकर फरार होने में कामयाब हो गए.

Exit mobile version