Jamshedpur. जमशेदपुर के टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (टीएसजेपी) में 23 सितंबर की सुबह बाघिन सुनैना ने तीन बच्चों को जन्म दिया। इनमें दो मादा और एक नर शावक शामिल हैं। इन बच्चों के पिता रुद्र को नागपुर के गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर से लाया गया था। पहली बार मां बनी सुनैना से गलती से एक मादा शावक को चोट लग गई थी। जू की पशु चिकित्सकों की टीम ने तुरंत इलाज किया और घाव पर टांके लगाए।बाकी दो शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं।
जू डायरेक्टर नईम अख्तर ने बताया कि नर शावक का वजन लगभग 2.9 किलोग्राम और दूसरी मादा शावक का वजन लगभग 2.53 किलोग्राम है। तीनों बच्चों की सेहत और सुरक्षा के लिए जू सभी जरूरी सावधानियां बरत रहा है। टीएसजेपी इन तीनों बाघ के बच्चों के नाम के लिए लोगों से सुझाव मांगाा है। लोग हर बच्चे के लिए एक नाम, कुल तीन नाम व्हाट्सएप या मैसेज के जरिए +91 9438291637 पर भेज सकते हैं। नाम भेजने की आखिरी तारीख 19 अक्टूबर 2026 है।
