Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Bihar»बिहार में तीन और पुल ढहे, ताजा मामला सारण व सिवान का है, 15 दिन में इस तरह की नौवीं घटना
Bihar

बिहार में तीन और पुल ढहे, ताजा मामला सारण व सिवान का है, 15 दिन में इस तरह की नौवीं घटना

News DeskBy News DeskJuly 4, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

पटना. बिहार में बुधवार को कम से कम तीन और पुल ढह गए. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 15 दिनों में बारिश से प्रभावित राज्य में पुल ढहने की ये नौवीं घटना है. अधिकारियों ने बताया कि सारण और सिवान जिलों में ढहे तीन ढांचों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि ये पुल 30 से 80 साल पहले बनाए गए थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सड़क निर्माण विभाग (आरसीडी) व ग्रामीण कार्य विभाग (आरडब्ल्यूडी) को राज्य के सभी पुराने पुलों का तुरंत सर्वेक्षण करने और उन पुलों की पहचान करने का निर्देश दिया, जिनकी तत्काल मरम्मत की आवश्यकता है.

डब्ल्यूआरडी के अतिरिक्त मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने एक बयान में बताया, ‘बुधवार को सिवान और सारण में ढहे पुलों/पथों के कुछ हिस्से बहुत पुराने थे. ’ बयान के मुताबिक, ‘ऐसा लगता है कि इन संरचनाओं का निर्माण आवश्यक मापदंडों का पालन करते हुए नहीं किया गया. ऐसा प्रतीत होता है कि नींव पर्याप्त गहरी नहीं थी, जिस कारण बाढ़ के दौरान ये संरचनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं.’ बिहार के सिवान जिले में गंडकी नदी पर बने पुल का एक हिस्सा बुधवार सुबह ढह गया. जिले के देवरिया ब्लॉक में स्थित यह छोटा पुल कई गांवों को महाराजगंज से जोड़ता है.

तेजस्वी ने लगाए आरोप, कहा-सीएम चुप क्यों हैं

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने हालांकि, आरोप लगाया कि एक ही दिन में चार पुल ढह गए और मुख्यमंत्री व उनके उपमुख्यमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं.

Jamshedpur: टेल्को में तेज रफ्तार कार ने स्कूली बच्चों से भरी ऑटो को मारी टक्कर, आठ बच्चे घायल, हादसे के बाद महिला कार चालक फरार

पुल गिरने के असल कारणों की चल रही जांच

उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार ने बताया कि पुल गिरने के असल कारणों की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि ब्लॉक के वरिष्ठ अधिकारी पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. उन्होंने कहा, ‘देवरिया ब्लॉक में आज सुबह पुल का एक हिस्सा गिर गया. इस घटना का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. ब्लॉक के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मैं भी वहां जा रहा हूं.’ कुमार ने कहा, ‘यह घटना तड़के करीब पांच बजे हुई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, पुल का निर्माण 1982-83 में हुआ था. पिछले कुछ दिनों से पुल की मरम्मत का काम जारी था.’

ग्रामीण बोले-भारी बारिश में ढह गया पुल

Train Accident: कोलकाता एक्सप्रेस के छह डिब्बे और इंजन पटरी से उतरे, 70 से अधिक यात्रियों के घायल होने की आशंका

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दिनों में हुई भारी बारिश के कारण पुल ढह गया होगा. उन्होंने कहा कि गंडकी नदी के उफान पर होने के कारण पुल की संरचना संभवत: कमजोर हो गई. इस घटना से मात्र 11 दिन पहले ही सिवान में एक पुल ढहा था. इन घटनाओं ने बिहार में बुनियादी ढांचे की स्थिति को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं. दरौंदा इलाके में 22 जून को पुल का एक हिस्सा ढह गया था.

इन जिलों में भी ढहे पुल

हाल में मधुबनी, अररिया, पूर्वी चंपारण और किशनगंज जैसे जिलों में भी ऐसी ही घटनाएं हुई हैं, जिसके बाद बिहार सरकार ने इन घटनाओं की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Train Accident: कोलकाता एक्सप्रेस के छह डिब्बे और इंजन पटरी से उतरे, 70 से अधिक यात्रियों के घायल होने की आशंका

November 11, 2026

Dabur के शैंपू, टूथपेस्ट से लेकर दूसरे सामान तक जल्द हो सकते हैं महंगे, कंपनी ने बताई यह वजह

November 11, 2026

Share Market: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1097 अंक उछला

November 11, 2026
Recent Post

Jamshedpur: टेल्को में तेज रफ्तार कार ने स्कूली बच्चों से भरी ऑटो को मारी टक्कर, आठ बच्चे घायल, हादसे के बाद महिला कार चालक फरार

November 11, 2026

Train Accident: कोलकाता एक्सप्रेस के छह डिब्बे और इंजन पटरी से उतरे, 70 से अधिक यात्रियों के घायल होने की आशंका

November 11, 2026

Dabur के शैंपू, टूथपेस्ट से लेकर दूसरे सामान तक जल्द हो सकते हैं महंगे, कंपनी ने बताई यह वजह

November 11, 2026

Share Market: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1097 अंक उछला

November 11, 2026

Nisha Bhagat Sucide: CM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत की मौत मामले में दिये CBI जांच के आदेश

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group