Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»राजभवन में नौकरी दिलाने के नाम पर 7.5 लाख की ठगी, तीन पर प्राथमिकी
    Crime

    राजभवन में नौकरी दिलाने के नाम पर 7.5 लाख की ठगी, तीन पर प्राथमिकी

    News DeskBy News DeskSeptember 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. डोरंडा थाना में विशाल कुमार ने सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने का आरोप लगाते हुए केस किया है. राजभवन सचिवालय में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर 7.5 लाख रुपये की ठगी किए जाने का आरोप लगाया गया है.

    विशाल कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी मुलाकात शंभू चौधरी, परवेज खान और आशीष निशांत से हुई थी. इन तीनों ने मिलकर उन्हें राजभवन सचिवालय में क्लर्क की नौकरी दिलाने का झांसा दिया और साढ़े सात लाख की भारी रकम ऐंठ ली.

    विशाल कुमार का आरोप है कि यह पैसा देने के दो साल बाद भी न तो उन्हें नौकरी मिली और न ही पैसा वापस किया गया. उल्टा, जब उन्होंने पैसे की मांग की तो धमकी, गाली गलौज और टालमटोल का सामना करना पड़ा.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    विशाल ने आगे बताया कि ठगी यहीं तक सीमित नहीं रही. आरोपित परवेज खान के कहने पर उन्होंने अपनी सोने की चेन आइआइएफएल शहीद चौक में गिरवी रखी, जिसके माध्यम से 33 हजार का लोन लिया गया. यह लोन परवेज खान के आधार कार्ड से पास हुआ, क्योंकि उसके पास स्थानीय (लोकल) आधार कार्ड था.

    शिकायत में विशाल ने आरोप लगाया है कि इस ठगी गिरोह का सरगना शंभू चौधरी है, जो पहले किसी सरकारी विभाग में कार्यरत थे और अब दुमका सचिवालय से सेवानिवृत्ति के कगार पर हैं. वे रातू रोड, गैलेक्सी माल के समीप अपने निजी मकान में रहते हैं, जहां उनके नाम पर दुकानें भी किराये पर दी गई है.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    उनका दावा है कि शंभू चौधरी के माध्यम से ही परवेज और आशीष जैसे लोग भोले भाले लोगों को नौकरी का झांसा देकर पैसे ऐंठते हैं. इतना ही नहीं, शंभू चौधरी ने पीड़ित के दो अन्य परिचितों से भी तीन लाख रुपये लिए थे, जिन्हें दबाव बनाने पर वापस कर दिया गया, लेकिन विशाल का पैसा अब तक नहीं लौटाया गया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    FIR registered against them. Jharkhand JHARKHAND HOT NEWS Jharkhand news Three people were duped of Rs 7.5 lakh in the name of providing a job in Raj Bhavan झारखंड और आसपास की खबरें झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखंड समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group