Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Tiger Back: बाघ का दहशत बरकरार, अब घाटशिला इलाके में तीन अलग-अलग जगहों पर मिले पंजे के निशान, बुरुडीह डैम जाने वालों को किया सतर्क
    Headlines

    Tiger Back: बाघ का दहशत बरकरार, अब घाटशिला इलाके में तीन अलग-अलग जगहों पर मिले पंजे के निशान, बुरुडीह डैम जाने वालों को किया सतर्क

    News DeskBy News DeskJanuary 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. बंगाल से बाघ फिर लौट आया है, जिससे पूर्वी सिंहभूम जिले में दहशत बरकरार है. मंगलवार को वह बाघ अहले सुबह घाटशिला क्षेत्र में घूमता दिखा. वन विभाग के मुताबिक, लोगों ने बाघ को बुरुडीह डैम के आसपास देखा है. बताया जाता है कि पानी की तलाश में वह उस ओर गया है. पटमदा से बुरुडीह के बीच बाघ जंगलों में ही घूम रहा है. किसी भी घनी आबादी की ओर नहीं गया है. बताया जाता है कि बाघ को गालूडीह थाना क्षेत्र में भी देखा गया है. नरसिंहपुर गांव निवासी भोंदू बाउरी ने बाघ को सड़क पार करते हुए देखा.

    बाघुड़िया पंचायत के डूमकाकोचा गांव में तीन अलग-अलग स्थानों पर बाघ के पंजे के निशान पाये गये हैं. मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने इन निशानों को देखा और वन विभाग को इसकी जानकारी दी. ग्रामीण सुबोध सिंह ने बताया कि जब उन्होंने खेत में बाघ के पंजे के निशान को देखा, तो वे भयभीत हो गए. इसके बाद ग्रामीणों को इसकी सूचना देने पर पता चला कि दो और जगहों पर निशान मिले हैं. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाघ के होने की पुष्टि की. वन विभाग की टीम बाघ को खोजने का प्रयास कर रही है. जानकारी के अनुसार यह वही बाघ है जो पहले चांडिल के तुलग्राम-खूंटी जंगल और दलमा क्षेत्र में देखा गया था. वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को बाघ के बारे में सूचित किया गया है और उन्हें अंधेरे में घर से नहीं निकलने की सलाह दी गयी है. इस बीच बुरुडीह डैम में जाने वाले सैलानियों को भी सतर्क किया गया है.

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    now paw marks found at three different places in Ghatsila area people going to Burudih Dam are alerted Tiger Back: The terror of tiger continues
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group