Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Tigress ‘Zeenat’: ओडिशा से भागी बाघिन ‘जीनत’ बंदवान में दिखी, पहले चाकुलिया आयी, फिर बंगाल में घुसी गयी थी
    Headlines

    Tigress ‘Zeenat’: ओडिशा से भागी बाघिन ‘जीनत’ बंदवान में दिखी, पहले चाकुलिया आयी, फिर बंगाल में घुसी गयी थी

    News DeskBy News DeskDecember 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    प्रतीकात्मक
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kolkata/Bhubaneswar. ओडिशा के सिमिलिपाल बाघ अभ्यारण से भटकी बाघिन ‘जीनत’ को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में देखा गया है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. पश्चिम बंगाल के मुख्य वन्यजीव वार्डन देबल रॉय ने बताया कि महाराष्ट्र से सिमिलिपाल बाघ अभ्यारण में लाई गई तीन वर्षीय बाघिन को ‘रेडियो कॉलर’ (जानवरों की गतिविधियों पर नजर रखने वाला उपकरण) लगाया गया है और फिलहाल वह पुरुलिया जिले के बंदवान इलाके में है. इससे पहले बाघिन पड़ोसी राज्य झारखंड से पश्चिम बंगाल पहुंची थी और झारग्राम तथा पश्चिम मेदिनीपुर जिले में घूमते हुए देखी गई थी. यह सभी जंगलमहल क्षेत्र के वन क्षेत्र हैं. सिमिलिपाल से एक और बाघिन भटक गई थी थी और उसे तीन पड़ोसी राज्यों के वन्य गलियारे में देखा गया था. रॉय से जब पूछा गया कि क्या उक्त बाघिन अपने स्थान पर लौट गई है तो उन्होंने कहा, ‘हमारे पास दो बाघिनों के सिमिलिपाल से भागकर पश्चिम बंगाल के वन क्षेत्र में जाने की कोई सूचना नहीं है.’

    उन्होंने कहा, ‘हमें सिमिलीपाल से निकलकर झारखंड में घुसने और अब हमारे राज्य में घुसने वाली एक बाघिन के बारे में जानकारी है. हमारे लोग उसकी हरकतों पर लगातार नजर रख रहे हैं.’ रॉय ने कहा कि ओडिशा के वनकर्मी भी बंगाल के अपने समकक्षों के साथ मिलकर बाघिन की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं.

    Seraikella kharsawan: सरायकेला भाजपा जिला अध्यक्ष  श्री हरे कृष्ण प्रधान को आया दिल का दौरा, मेडिट्रिना अस्पताल में सफल ऑपरेशन के बाद स्थिति स्थिर

    बाघिन को फिर से सिमिलिपाल ले जाने का हो रहा प्रयास

    JNAC/JAMSHEDPUR: उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के सतर्कता एवं सझबूझ के कारण लेखापाल,अभियंता एवं संवेदक का गठजोड़ उजागर ! बिना काम,बिल भुगतान पर लगा रोक?

    वन विभाग के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि ओडिशा के सिमिलिपाल से भटकने के बाद बाघिन ने कम से कम 50 किलोमीटर की दूरी तय की थी, लेकिन बाघों के लिए ऐसा व्यवहार सामान्य है जो नए क्षेत्र की तलाश में कई किलोमीटर तक भटकते हैं. राज्य के वरिष्ठ वन अधिकारी ने बताया, ‘संभवतः पड़ोसी राज्यों के वन क्षेत्र बाघिन के लिए गलियारा बन गए हैं और वह एक नये क्षेत्र में जाने का प्रयास कर रही है. हम उसे उसी रास्ते से सिमिलिपाल ले जाने के लिए काम कर रहे हैं या अगर वह पकड़ी जाती है तो उसे ओडिशा के बाघ अभ्यारण में वापस छोड़ दिया जाएगा.’

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    first came to Chakulia then entered Bengal Tigress 'Zeenat': Tigress 'Zeenat' who escaped from Odisha was seen in Bandwan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella kharsawan: सरायकेला भाजपा जिला अध्यक्ष  श्री हरे कृष्ण प्रधान को आया दिल का दौरा, मेडिट्रिना अस्पताल में सफल ऑपरेशन के बाद स्थिति स्थिर

    June 4, 2026

    JNAC/JAMSHEDPUR: उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के सतर्कता एवं सझबूझ के कारण लेखापाल,अभियंता एवं संवेदक का गठजोड़ उजागर ! बिना काम,बिल भुगतान पर लगा रोक?

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    June 3, 2026
    Recent Post

    Seraikella kharsawan: सरायकेला भाजपा जिला अध्यक्ष  श्री हरे कृष्ण प्रधान को आया दिल का दौरा, मेडिट्रिना अस्पताल में सफल ऑपरेशन के बाद स्थिति स्थिर

    June 4, 2026

    JNAC/JAMSHEDPUR: उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के सतर्कता एवं सझबूझ के कारण लेखापाल,अभियंता एवं संवेदक का गठजोड़ उजागर ! बिना काम,बिल भुगतान पर लगा रोक?

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    June 3, 2026

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    June 3, 2026

    Jamshedpur News :सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group