Site icon Lahar Chakra

Today Election Day: वोटर आइडी कार्ड नहीं तो भी विकल्प हैं वोट डालने के लिए, आज जरूर करें मतदान

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम में 13 नवंबर को मतदान होना है. मतदाता वोटर कार्ड के अलावे 12 वैकल्पिक फोटो युक्त पहचान पत्र दिखाकर मतदान कर सकते हैं. जिसमें पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य या केंद्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किये गये फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंक या डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक, पेन कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) द्वारा जारी किए गये कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड (श्रम मंत्रालय), फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, आधार कार्ड, सांसद, विधायक पार्षद को जारी पहचान पत्र एवं विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआइडी) शामिल हैं

Exit mobile version