Site icon Lahar Chakra

आज रांची से भभुआ रोड के लिए एक ट्रिप वन-वे स्पेशल ट्रेन का संचालन, यात्रियों को बड़ी राहत

धनबाद।
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आज रांची से भभुआ रोड के बीच एक ट्रिप वन-वे स्पेशल ट्रेन (ट्रेन संख्या 08140) चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी आज मंगलवार को रांची से 21.50 बजे प्रस्थान करेगी, 23.03 बजे मूरी, बुधवार को 00.30 बजे बोकारो,01.10 बजे चन्द्रपुरा, 01.30 बजे गोमो, 02.15 बजे हजारीबाग रोड, 02.50 बजे कोडरमा, 04.10 बजे गया, 04.50 बजे रफीगंज, 05.18 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 05.40 बजे डेहरी ऑन सोन, 06.00 बजे सासाराम होते हुए 07.30 बजे भभुआ रोड पहुंचेगी |

READ MORE :Bullet Train परियोजना में महाराष्ट्र में घनसोली और शिलफाटा के बीच समुद्र के नीचे 21 किलोमीटर लंबी सुरंग का पहला खंड खुला

रेलवे ने इस ट्रेन में कुल 14 कोच लगाए हैं, जिनमें 7 शयनयान (स्लीपर) कोच और 7 साधारण श्रेणी के कोच शामिल हैं। यह विशेष ट्रेन उन यात्रियों के लिए राहतभरी पहल है, जिन्हें सीमित ट्रेनों की वजह से आवागमन में कठिनाई हो रही थी।

READ MORE :दिल्ली में सीएम हेमंत सोरेन से मिले विधायक संजीव सरदार, गुरूजी शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

श्रावणी मेला विशेष: धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस को फतुहा और अथमल गोला स्टेशनों पर मिला अस्थायी ठहराव


श्रावणी मेला के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा हेतु धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस को फतुहा और अथमल गोला स्टेशनों पर 2 मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया है।

यह अस्थायी ठहराव 15 जुलाई से 10 अगस्त 2025 तक प्रभावी रहेगा। संबंधित ट्रेनों और उनके ठहराव का विवरण निम्नानुसार है:

क्र.सं. ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम फतुहा स्टेशन अथमल गोला स्टेशन
आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान
1 13331 धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस 15:42 15:44 15:04 15:06
2 13332 पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस 08:53 08:55 09:32* 09:34*

(नोट: अथमल गोला पर 13332 का प्रस्थान समय अद्यतन किया जाना शेष है — कृपया रेलवे टाइमटेबल से जांच लें)

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व समय सारणी की पुष्टि कर लें और सावधानीपूर्वक यात्रा करें। अस्थायी ठहराव श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु लिया गया एक स्वागतयोग्य कदम है।

Exit mobile version