Site icon Lahar Chakra

Today Share Bazar: शेयर बाजार खुलते ही लगातार दूसरे दिन शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख, Sensex 200 अंक से अधिक चढ़ा, Nifty भी लाभ में

Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 15 अगस्त को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में सुझाए गए माल एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधारों के बाद से भारतीय बाजार सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे हैं. बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही और 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 203.44 अंक चढ़कर 81,477.19 अंक पर और 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 53.4 अंक की बढ़त के साथ 24,930.35 अंक पर पहुंच गया.

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, टाइटन और इन्फोसिस के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे. वहीं बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एचसीएल टेक के शेयर नुकसान में रहे. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को लिवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 550.85 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

Exit mobile version