
Jamshedpur. चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण नौ ट्रेनें रद्द रहेंगी. ट्रेन संख्या 58659 हटिया-राउरकेला पैसेंजर 21 से 26 अप्रैल तक रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 58660 राउरकेला-हटिया पैसेंजर 21 से 27 अप्रैल तक रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 18452 पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस 21, 22, 24 एवं 25 अप्रैल को रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 18451 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस 21, 23, 25 एवं 26 अप्रैल को रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 18175/18176 हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस 21 से 26 अप्रैल तक रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 08185 हटिया-दुर्ग स्पेशल एक्सप्रेस 24 अप्रैल को रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 08186 दुर्ग-हटिया स्पेशल एक्सप्रेस 25 अप्रैल को रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 02832 भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस 24 से 26 अप्रैल तक रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 02831 धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस 25 से 27 अप्रैल तक रद्द रहेगी.
